ये 6 लोग जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं

Friday, Dec 28, 2018 - 05:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
भारत में चाणक्य नीति के अलावा महात्मा विदुर की नीतियां भी उतनी ही उपयोगी मानी जाती हैं जितनी चाणक्य नीति। विदुर नीति वास्तव में महाभारत युद्ध से पहले युद्ध के परिणाम को लेकर परेशानी में बैठे धृतराष्ट्र के साथ हुआ उनका संवाद है। विदुर नीति के अनुसार 6 ऐसे लोग हैं, जो की हमेशा दुखी ही रहते हैं। ये लोग चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन किसी न किसी वजह से दुख इनका पीछा नहीं छोड़ता। तो आइए जानते हैं उन 6 लोगों के बारे में-

विदुर ने बताया है कि जो लोग जीवन जीने के लिए दूसरों का सहारा लेते हैं। ऐसे लोग अपनी ज़िंदगी में हमेशा दुखी रहते हैं।

ऐसे लोग जो दूसरों का कभी भला नहीं चाहते हो और हमेशा दूसरों पर शक करते हो वे कभी जीवन में सुखी नहीं रहते।

आज के समय में इंसान के पास जितनी भी सुविधाएं हो उसे वो कम ही लगती हैं। वो कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाता। ऐसे लोगों के बारे में विदुर कहते हैं कि जो अपने जीवन से कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगा के रखते हैं उन्हें सुख की बजाए हमेशा दुख मिलता है।

जो लोग दूसरों के प्रति नफ़रत की भावना रखते हैं या हर किसी का बुरा सोचते हैं वो इंसान कभी सुखी नहीं रह पाते।

अक्सर लोग दूसरों की खुशी देख नहीं पाते और अपने मन में जलन की भावना को पैदा कर लेते हैं, ऐसे लोग दुखी रहते हैं।

कई लोग बेवजह ही गुस्सा करने के आदी होते हैं। वो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा दिखाकर अपना ही नुकसान करवा लेते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

Lata

Advertising