2019 में इन 5 तरह के लोगों पर रहेगी बृहस्पति की खास कृपा

Thursday, Jan 03, 2019 - 04:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
2019 साल का आंरभ हो चुका है, इस नए साल की शुरूआत के साथ हर व्यक्ति की यहीं इच्छा है कि उसका ये साल केवल खुशियों से भरा हो। मगर अब ये पता कैसे चलेगा कि किसके लिए ये साल कैसा फल लेकर आया है। तो घबराईए मत हम आपको आज आपके इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं कि 2019 किन 5 तरह के लोगों के लिए बहुत शुभ और अच्छा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2019 का अंक 03 है, जिसे इसकी दृष्टि से बृहस्पति का अंक माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि ये पूरा वर्ष बृहस्पति से प्रभावित रहने वाला है। माना जा रहा है कि वर्ष की शुरूआत कन्या लग्न में होगी और लग्न पर मंगल और शनि का प्रभाव होगा। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि साल के शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में होगा इसलिए वर्ष में शुक्र का प्रभाव भी रहेगा। कुछ विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष बृहस्पति प्रधान लोगों को खूब लाभ होगा। तो वहीं कुछ भागों में शुक्र प्रधान लोगों को भी लाभ दे सकता। कुल मिलाकर ये माना जा रहा है इस वर्ष में समृद्धि और धन की बरसात होने वाली है और साथ ही साथ विवाह आदि के लिए भी यह वर्ष उत्तम माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं साल 2019 में किन 5 तरह के लोगों को ज्यादा लाभ होने वाला है-

जिन लोगों की जन्म तारीख 03, 12, 21 या 30 है, उनके लिए 2019 साल बहुत शुभ हो सकता है।

 

ज्योतिष के मुताबिक जिनके जीवन का 21वां, 30वां, 39वां, 48वां या 57वां वर्ष चल रहा है, उनका 2019 अच्छा बीतने वाला है।  

 

इसके अलावा जिनका जन्म मार्च, जून, नवंबर या दिसंबर के महीने में हुआ हो, उनके लिए भी साल लाभप्रद होने वाला है। इसके साथ ही राशि मिथुन, धनु या मीन राशि वाले लोगों को भी फायदा होने वाला है।

इन सबके अतिरिक्त जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति मज़बूत है, उन लोगों सारा साल लाभ प्राप्त होंगे।

 

यहां जानें किन लोगों के लिए 2019 समस्याएं पैदा कर सकता है।

 

जिन लोगों की जन्म तिथि 06, 15 या 24 है, उन लोगों को इस वर्ष कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। इसके अलावा वृषभ, कन्या या तुला राशि वालों के जीवन में कई तरह की मुसीबतें पैदा हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सर्तक रहें।

जैसे कि हमने ऊपर बताया है कि ये साल बृहस्पति से प्रभावित रहने वाला है तो जिनकी कुंडली में बृहस्पति ख़राब है, उनके लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला। तो अगर आप चाहते हैं कि आपको 2019 अच्छे फल दें, तो किसी अच्छे ज्योतिष के पास जाकर अपनी कुंडली दिखाएं और बृहस्पति की दशा को सुधारने के लिए उपाय करें।

 

इसके साथ जो लोग अनावश्यक वाद विवाद करते हैं, बिना किसी कारण अधिक क्रोध करते हैं और जिनका अपने स्वभाव पर काबू नहीं होता। उनके लिए 2019 साल कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला।

क्या मंगलसूत्र सुहाग की हिफ़ाज़त करता है, जानें हैरान कर देने वाला रहस्य ! (VIDEO)

Jyoti

Advertising