आज सारा परिवार मिलकर करे ये काम, महालक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Friday, Apr 10, 2020 - 06:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

महालक्ष्मी की कृपा जिस पर होती है, वह संसार का हर सुख, धन और वैभव भोगता है। उसे जीवन में कभी किसी वस्तु का अभाव नहीं रहता। कई बार मेहनत करने पर भी मनचाहा धन प्राप्त नहीं होता। तो ऐसे में कुछ खास उपाय कर लेने से धन की किल्लत हमेशा के लिए दूर की जा सकती है। वैसे तो ये उपाय कभी भी किए जा सकते हैं लेकिन आज यानि शुक्रवार को ये उपाय शीघ्र शुभ-फल प्रदान करते हैं-

धार्मिक पुराणों के अनुसार शुक्रवार महालक्ष्मी के प्रिय वारों में से एक है। आज के दिन शाम को सूरज ढलने के बाद सारा परिवार मिलकर विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आरती करे। इससे मां बहुत प्रसन्न होंगी और सदा आपके परिवार पर मेहरबान रहेंगी।

सुबह सूरज देवता के उदय होने से पहले सारे घर की साफ-सफाई करके गंगा जल का छिड़काव करें। घर के बाहर लाल रंग के सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं और रंगोली सजाएं।

यदि परिवार के किसी भी सदस्य की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो लक्ष्मी आपके घर कभी निवास नहीं करेंगी और आए दिन कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए घर में मोर पंख रखें।

घर में अगर कोई वास्तुदोष है तो तुरंत उसका निवारण करें। वास्तु के अनुसार, जिस घर में शंख होता है, वहां का वातावरण हमेशा पॉजिटिव रहता है। नकारात्मकता उस घर में कभी प्रवेश नहीं कर पाती।

धन से संबंधित वास्तुदोष को दूर करने के लिए सोने, चांदी अथवा बांस से बनी बांसुरी घर में रखें।

गणेश जी महालक्ष्मी के बेटे हैं, यदि उनकी नृत्य करती प्रतिमा या तस्वीर घर में लगाएंगे तो वे बहुत प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की प्रतिमा या तस्वीर उत्तर दिशा में रखें। इससे धन का प्रवाह बढ़ेगा।

शुक्रवार की शाम को कंजक पूजा करें या उन्हें मां लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद खीर खिलाएं।

Niyati Bhandari

Advertising