सूर्य का सिंह राशि में गोचर, एक माह तक कैसे गुजरेंगे आपके दिन-रात

Wednesday, Aug 16, 2017 - 08:58 AM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्यदेव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस काल को संक्रांति कहते हैं। सरल भाषा में एक जगह से दूसरी जगह जाने अथवा एक-दूसरे से मिलना ही संक्रमण अथवा संक्रांति कहलती है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर कैसा रहेगा-


मेष: संतान संबंधी चिंता सताएगी। आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। नए संबंध के योग हैं।


वृष: मकान व वाहन के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुख प्राप्ति होगी।


मिथुन: विवाद टालें। कोर्ट-कचहरी में असफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।


कर्क: घर के बुज़ुर्ग से तालमेल बनेगा। परिजनो के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे।


सिंह: यश कीर्ति की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक लाभ के योग हैं। क्रोध पर काबू रखें।


कन्या: लंबी दूरी की यात्रा व प्रवास के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


तुला: फंसे हुए पैसे वापस आने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ की सम्भावना बन रही है।


वृश्चिक: नौकरी में अधीकारी वर्ग से संघर्ष टालें। प्रयास के बाद लाभ की प्राप्ति हो सकती है।


धन: धर्म लाभ की सम्भावना है। कार्य सिद्धि के योग हैं। भाग्य पूरा साथ देगा मौका न चूकें।


मकर: वाहन ध्यान से चलाएं। दुर्घटना के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। तबियत बिगड़ सकती है। 


कुंभ: कुंवारों हेतु शुभ समय है। यत्न करें सफलता मिल सकती है। नए सम्बन्ध जुड़ सकते हैं।


मीन: धीरे-धीरे अटके कार्य बनने लगेंगे। शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी। विरोधी पक्ष शांत रहेगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising