धन का आगमन होने से पहले व्यक्ति को मिलते हैं ये संकेत

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 05:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हर किसी के जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित होती हैं, जिसका आभास व्यक्ति को पहले से लग जाता है। लेकिन कई बार इंसान उन संकेतों को नहीं पहचान पाता है। कई बार वे संकेत अच्छा होने के लिए होते हैं तो कई बार बुरी घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। लेकिन आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे जोकि धन प्राप्ति के बारे में आपको बताते हैं। सोतो समय सपना तो हर किसी को आता ही होगा, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों का अर्थ बताने जा रहे हैं, जिनका मतलब आप शायद नहीं जानते होंगे। कहते हैं कि अगर इंसान को धन मिलने वाला होता है तो उसे पहले से ही संकेत मिल जाता है या फिर कई बारे ऐसा सपना आता है कि व्यक्ति खुद नहीं समझ पाता उसे ये सब क्यों दिखाई दे रहा है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन संकेतों व सपनों के बारे में जानते हैं। 
PunjabKesari
अगर किसी व्यक्ति के शरीर के दाहिने भाग में या फिर सीधे हाथ में लगातार खुजली हो रही है तो इसका अर्थ होता है कि उसको आने वाले समय में धन लाभ मिल सकता है। 

सपने में अगर आपके ऊपर कोई मुकदमा चल रहा हो तो उसमें आप निर्दोष होते हो तो ये संकेत देता है कि आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। 

सपने में अगर आप अपने सीने को खुजला रहे हैं तो यह धन लाभ प्राप्ति का अच्छा संकेत माना जाता है, इसका अर्थ होता है कि आपको आने वाले समय में धन लाभ मिलने की संभावना है या फिर आप जल्द ही किसी विरासत के मालिक बन सकते हैं। 
PunjabKesari
सपने में आपके सामने कोई कुम्हार घड़ा बना रहा है तो इसका अर्थ होता है कि आपको धन लाभ मिलने वाला है, इसके अतिरिक्त अगर आप अपने सपने में कोई गंजा व्यक्ति देखते हैं तो धन मिलने की अधिक संभावना रहती है। 

अगर आपको दिवाली के दिन कोई किन्नर सजा-सांवरा नजर आता है तो इससे आपको जरूर धन लाभ मिलता है, इस तरह का संकेत यह दर्शाता है कि आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होने वाला है।

अगर आप धन से जुड़े हुए किसी कार्य से कहीं बाहर जा रहे हो और कपड़े पहनते समय आपकी जेब से पैसे गिर जाते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको धन लाभ मिलने वाला है। 
PunjabKesari
अगर आप किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का लेनदेन कर रहे हैं और लेन-देन करते समय अगर आपके हाथों से अचानक पैसे गिर जाते हैं तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। इसका मतलब होता है कि आपको धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News