शास्त्रों से जानें, Gold खोने से होने वाले नुकसान के बारे में

Tuesday, Jun 11, 2019 - 11:17 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
सोना एक ऐसी चीज़ है, जो आज के समय में तो जरूरी था ही, लेकिन ये पहले टाइम में भई उतना ही जरूरी हुआ करता था। गहने चाहे सोने के हो या चांदी के हर औरत को पहनने का शौक होता ही है। वैसे तो कुंडली में अशुभ ग्रहों की चाल को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग धातु से बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों में सोने को लक्ष्मी माता का रूप माना गया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर यह कहीं खो जाएं तो उसे अपशकुन माना जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा गहना गुम हो जान पर आपके जीवन में उसका क्या असर पड़ता है।

पैरों में सोना नहीं पहना जाता है, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे ! (VIDEO)

शास्त्रों के अनुसार कान का गहना या सोने की रिंग खो जाने से कोई न कोई बुरी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इसलिए इस एक बात का ख्याल जरूर रखें। 

अगर आपके नाक की नथ खो जाए तो इससे बदनामी का डर बना रहता है।

मांग टिका कहीं गिर जाने पर तनाव और क्रोध आने लगता है और इसके साथ ही व्यक्ति को बहुत सारी परेशानियों के सामना करना पड़ता है। 

गले से सोने की चेन या हार खो जाने पर मान-सम्मान और सुख-सुविधा में कमी होने लगती है।

हाथ के कंगन खो जाने पर जीवन में कंगाली का डर सताने लगता है और धन में कमी आने लग जाती है। 

अंगूठी खोने पर सेहत से जुड़ी तमाम परेशानियां व्यक्ति को सताने लग जाती हैं।

न सोना, न चांदी कान में ये metal पहनने से बदल सकती है आपकी पूरी ज़िंदगी (VIDEO)

कहते हैं कि पैर की पायल खोने पर किसी अपने के जुदा होने का डर लगता है।

Lata

Advertising