Kundli Tv- इन 3 राशियों के पति कभी नहीं सुनते अपनी पत्नी की बात

Tuesday, Jul 10, 2018 - 03:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

भारतीयों के लिए शादी एक सामाजिक बंधन है। आधुनिक लाइफस्टाइल अपनाने के बावजूद भी विवाह जैसे बंधन की पवित्रता बनी हुई है। फिर चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज। कहते हैं जहां दो बर्तन होते हैं वह खटकते जरूर हैं। वैसे ही पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी तकरार होना लाज़मी है। कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दांपत्य जीवन में प्यार तो कूट-कूट कर भरा होता है लेकिन पति-पत्नी में बिल्कुल भी नहीं बनती। 3 राशियां ऐसी हैं जिनसे संबंध रखने वाले पुरुष तो कभी भी जोरू के गुलाम नहीं बनते।


वृषभ- इस राशि से संबंध रखने वाले पुरुष अपनी पत्नी से बेइतंहा प्यार करते हैं लेकिन उनमें इनसिक्योरिटी बहुत होती है। जिस वजह ये अपनी पत्नी को हमेशा शक की निगाह से देखते हैं। उनका जनून की हद तक प्यार ही झगड़े की वजह बनता है। वह अपने पार्टनर को कभी भी स्पेस नहीं देते, जिस वजह से इनके संबंधों में नोक-झोंक होती रहती है।   


मिथुन- इस राशि के पुरुष अपने आप को मिस्टर राइट समझते हैं। उन्हें लगता है, जो वो कहते हैं या करते हैं वो सही है। अपनी बात पत्नी पर थोपते हैं, यह जानने का कभी प्रयास नहीं करते की वो क्या चाहती है। कई बार तो यह गुस्से में इतने लाल-पीले हो जाते हैं कि नौबत मार पीट पर आ जाती है। अपने घंमड के चलते गलती होने पर भी सॉरी नहीं बोलते। अत: इस राशि के अधिकतर पुरुष अपनी पत्नी को कभी खुश नहीं रख पाते। 


मकर- इस राशि के पुरुष जिद्दी किस्म के होते हैं। अपनी जिद्द को पूरा करने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपनी पत्नी की इच्छाओं को यह कभी मान नहीं देते, हर समय अपनी ही चलाते हैं। इनमें होने वाले छोटे-छोटे लड़ाई-झगड़ा विकराल रूप ले लेते हैं।

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising