Saint Petersburg: जाड़े में निखर कर आता है ‘सेंट पीटर्सबर्ग’ का ऐतिहासिक स्वरूप

Wednesday, Dec 14, 2022 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saint Petersburg:नवम्बर की गुनगुनी सर्दी में जब आप भारत से रूस के दूसरे बड़े और दुनिया के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहरों में से एक सेंट पीटर्सबर्ग के लिए रवाना हों, तो संभव है कि आपके शुभचिंतक आपको डराएं कि वहां तो बहुत ठंड है। कई बार तो यह ठंड माइनस डिग्री में भी चली जाती है जो सामान्य बात है। आखिर यह शहर उत्तरी ध्रुव के इतना पास है कि मध्य जुलाई में सूर्य की रोशनी पूरी रात बनी रहती है और उन रातों को ‘व्हाइट नाइट’ कहा जाता है, जहां रात नहीं होती। यहां दिन की अवधि वर्ष में कैलेंडर के साथ-साथ बदलती रहती है और दिन 5 घंटे 53 मिनट से लेकर 18 घंटे 50 मिनट तक का होता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Why do tourists visit St Petersburg: सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। नेवा नदी के तट पर स्थित इस शहर का इतिहास काफी प्राचीन है। नेवा नदी पर बने यात्री पुल को अब भी रात के समय मालवाहक जहाजों के लिए खोल दिया जाता है, ताकि वे बिना टकराए गुजर जाएं। पुल का खुलना भी एक दर्शनीय दैनिक परम्परा है, जिसे देखने के लिए दर्शक जुटते हैं और आतिशबाजी होती है। जार राजा पीटर महान ने 1703 में यहां बंदरगाह का निर्माण करा कर इस शहर को बसाया। 1924 से पहले इसे पेट्रोग्राड के नाम से जाना जाता था। फिर इसका नाम रूसी क्रांति के नायक लेनिन के नाम पर लेनिनग्राड कर दिया गया। 1991 में सोवियत संघ के विभाजन के बाद मतदान के जरिए इस शहर का नाम बदलकर सेंट पीटर्सबर्ग कर दिया गया।

What was St Petersburg formerly known as: इतनी ठंड के बाद भी यहां स्कूल सामान्य तरीके से खुलते हैं और साथ ही उनकी मस्ती, उनका घूमना, स्कूलों के टूर आदि आराम से चलते हैं। लोग अपनी दिनचर्या में रत हैं। कपड़ों से ढके-लदे लोग एक तरह से दोहरे आवरण में रहते हैं। सड़क पर कुछ, दफ्तर, घर और रेस्त्रां में कुछ। आलम यह है कि जाड़े के सीजन में ही यहां एक साल में डेढ़ करोड़ तक सैलानी आ जाते हैं। कोविड से पहले 2018 का यह आधिकारिक आंकड़ा है।

Saint Petersburg weather: हालांकि, पर्यटन के लिए सबसे अनुकूल समय जुलाई से अगस्त के बीच का बताया जाता है, जब कई तरह के सांस्कृतिक समारोहों के आयोजन यहां होते हैं मगर इस शहर का ऐतिहासिक स्वरूप देखने के लिए सर्दियां एक विशेष मौका है। यूक्रेन युद्ध की छाया यहां नहीं दिखती। यहां सब सामान्य है। किरोव थिएटर में अब भी शाम उतनी ही खूबसूरत होती है, जहां किसी ओपेरा या बैले नृत्य की प्रस्तुति चल रही होती है।

दुनिया के शहर कम मानव संसाधन से बेहतर व्यवस्था बनाना सेंट पीटर्सबर्ग से सीख सकते हैं। यहां आपको सड़कों पर पुलिस और ट्रैफिक संभालने के लिए अतिरिक्त तैनाती की जरूरत नहीं, बल्कि एक पुलिस वाला भी नजर नहीं आता। हवाई अड्डे पर एक ही कर्मचारी आपके सामान की जांच से लेकर आपके चैक-इन तक की व्यवस्था संभाल लेता है।

Niyati Bhandari

Advertising