रावण बोलेगा पाकिस्तान होशियार, खबरदार अब पी.ओ.के. खाली करो

Monday, Oct 07, 2019 - 09:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जयपुर : मानसरोवर दशहरा मेले में इस बार 85 फुट के बोलते रावण का दहन किया जाएगा। मानरोवर दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कमलेश गोयल ने बताया कि इस बार मेले में पाकिस्तानी हताशा को ध्यान में रखते हुए दहन करते समय रावण बोलेगा ‘पाकिस्तान होशियार, खबरदार अब पी.ओ.के. खाली करो’। उन्होंने बताया कि मेले में सभी दलों के नेता शामिल होंगे।

दशहरा या विजयादशमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा यानि आयुध-पूजा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार होता है। गौरतलब है कि दशहरा, नवरात्रि और विजयादशमी को सभी बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। विजयादशमी नवरात्रि के दौरान नौ दिनों के उपवास का अंतिम दिन होता है। जबकि देश के उत्तरी राज्यों में इस त्योहार को भगवान राम द्वारा राक्षस राजा रावण की वध की याद में मनाया जाता है।

Lata

Advertising