Kundli Tv- कहां से आई हैं ये 11 भविष्यवाणियां जो सच हो गई हैं

Thursday, Dec 20, 2018 - 01:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
वैसे तो हिंदू धर्म में बहुत से ग्रंथ आदि हैं, जिनका बहुत महत्व है। परंतु विष्णु पुराण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मानव के जन्म से लेकर मृत्यु तक की बातों का वर्णन पढ़ने सुनने को मिलता है। तो आज आपको हम इसी ग्रंथ से जुड़ी कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कलयुग में सच साबित हुई हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विष्णु पुराण का पाठ करना बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। इस पुराण के छठे अंश के पहले अध्याय में कलिधर्मनिरूपण में महर्षि व्यास जी के पिता श्री पराशर जी श्री मैत्रेय जी से कलयुग का रूप वर्णन करते हुए कई ऐसी बातें बताते हैं जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि पुराण में लिखी ये बातें हर दिन आपके सामने घटित होती होंगी।

भूतों-प्रेतों की होगी पूजा
इस ग्रंथ के अनुसार कलयुग में जिसके मुख से जो निकल जाएगा वही शास्त्र समझा जाएगा। इसी के चलते आज यानि कलयुग में लोगों को देवता और भूत-प्रेत और देवताओं का अंतर नहीं पता, वो भूत-प्रतों को देवता मानकर उनकी पूजा करते हैं।

कलयुग में धन क्या होगा
विष्णु पुराण के कलयुग में थोड़े से धन से ही लोगों को धनवान होने का गर्व हो जाएगा। जो आज के समय में हो भी रहा है, सारे जगत में सिर्फ धनवान लोगों को ही पूजनीय माना जा रहा, पैसों के चक्कर में इंसान अपने गुणों अवगुणों में बदलता जा रहा है।

स्त्रियों का अभिमान
इसमें कहा गया है कि कलयुग में स्त्रियों को अपने केशों यानि बालों से सुन्दरता का अभिमान होगा, इसीलिए आज के समय में हर स्त्री अपने केश सज्जा पर खास ध्यान देती है।

कहां जाएगा लोगों का सारा धन संग्रह
विष्णु पुराण में बताया गया है कि कलियुग में लोगों का सारा धन संग्रह घर बनाने में ही समाप्त हो जाएगा। हम में से बहुत से लोगों ने देखा होगा कि आजकल लोग फ्लैट या मकान खरीदते हैं और अपनी जीवनभर उसकी ईएमआई भरते रहते हैं। जबकि कुछ लोग जीवनभर की जमा पूंजी कार्य से सेवानिवृत होने के बाद मकान बनाने मे लगा देते हैं।

अकाल बनेगी मृत्यु का कारण
विष्णु पुराण में ये भी बताया गया है कि किसान अनावृष्टि के कारण आत्महत्या करेंगे। आज के समय में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने किसान आत्मबत्या के बारे में पढ़ा सुना नहीं होगा। हर साल कई किसान सूखा और अकाल के कारण आत्महत्या कर लेते हैं।

ऐसा होगा खान-पान का व्यवहार
कलयुग में लोग बिना स्नान किए ही भोजन करेंगे। आज के समय सुबह उठकर पूजा-पाठ तो क्या लोग सुबह उठते ही भोजन करने लेते हैं। इनमें से कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बिस्तर पर ही चाय चाहिए होती है।

कलियुग में टैक्स
कलियुग आने पर राजा लोग प्रजा की रक्षा नहीं करेंगे बल्कि कर लेने के बहाने प्रजा का ही धन छीनेंगे और आज ऐसा हो भी रहा है। इसके साथ विष्णु पुराण में ये भी कहा गया है कि 12 साल की आयु में ही बच्चों के बाल सफ़ेद होने लगेंगे।

इतनी होगी मानव की उम्र
विष्णु पुराण में बताया गया है कि वेदमार्ग का लोप, मनुष्यों में पाखंड की प्रचुरता और अधर्म में बढ़ोत्तरी हो जाने के कारण लोगों की उम्र कम हो जाएगी। लोगों की औसत आयु घटकर 20 वर्ष रह जाएगी।

कलयुग में अन्न
इस ग्रंथ में ये भी कहा गया है कि कलयुग में धान का आकार अत्यंत छोटा हो जाएग जबकि साग, सब्जियों एवं फलों में रस का अभाव हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि भूमि में जल का स्तर गिर जाएगा और धरती का अंत करीब आ जाएगा।

इसके साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि कलयुग जैसे-जैसे अंत की ओर बढ़ेगा सृष्टि प्रलय की ओर बढ़ती जाएगी। भगवान विष्णु सूर्य की संतरंगी किरणों में समा जाएंगे जिससे गर्मी इतनी हो जाएगी कि भयानक अकाल की स्थिति आ जाएगी। नदी, तालाब, जलाशय सब सूख जाएंगे। जल के बिना धरती फटने लगेगी और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगेंगे। इसलिए मनुष्य को विष्णु पुराण की बातों को ध्यान में रखते हुए जल की बर्बादी को रोकने का प्रयास करना चाहिए।
जब गुरुवार को पड़ जाए प्रदोष तो ये होने वाला है आपके साथ !(video)

Jyoti

Advertising