Taurus August 2023 Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

Sunday, Jul 23, 2023 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Taurus August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ?  बुध, मंगल और शुक्र चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध का गोचर चौथे भाव से है और ये शुभ है। मंगल चौथे भाव से शुभ गोचर में नहीं होते। शुक्र और केतु का गोचर भी आपके लिए शुभ है। शनि का गोचर भी शुभ रहेगा। राहु का गोचर शुभ नहीं है। शनि अपनी राशि में है तो आपको इसके बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे।

सबसे पहला गोचर होगा 7 अगस्त को और ये पंचम में आ जाएंगे। अगला गोचर होगा सूर्य का 17 अगस्त तक ये शुभ गोचर में रहेंगे। अगला गोचर मंगल का होगा 18 को। लग्न का स्वामी शुभ गोचर में चला गया है। बुध शुभ गोचर में आ गए हैं। केतु शुभ गोचर में हैं। कर्म स्थान का स्वामी है शनि। इसके ऊपर बुध की दृष्टि है।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: यदि आपका काम विदेश से जुड़ा हुआ है निश्चित तौर पर आपको इसका लाभ देखने को मिलेगा। शनि जब कर्म स्थान में होते हैं तो काम में देरी देखने को मिल सकती है। मनी फ्लो बना रहेगा लेकिन काम थोड़े धीरे होंगे।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव का स्वामी है मंगल। मंगल का पंचम में चले जाना अच्छा नहीं है। मंगल शुक्र और लग्नेश के साथ हैं। मंगल झगड़े के कारक हैं। अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। यदि आप सिंगल हैं तो आपको कोई पार्टनर मिल सकता है।  

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव में केतु का गोचर होना बहुत ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है। जिन लोगों की सर्जेरी होने वाली है, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है। अष्टम के ऊपर मंगल की दृष्टि है। खान-पान पर ध्यान दें।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: लग्नेश का पंचम में चले जाना बढ़िया है। बुध का केंद्र भाव में होना अच्छा है। जो विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें भी फायदा मिलने की संभावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Niyati Bhandari

Advertising