Tarot Reading 2024: टैरो से जानें 2024 में आपके भविष्य में छुपा है क्या खास

Thursday, Jan 04, 2024 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि नया साल आपके लिए अच्छा साबित होगा। टैरो कार्ड्स में वाहन और मकान से संबंधित हर तरीके के कार्य इस साल पूर्ण होते हुए दिख रहे हैं।
क्या करें - मेष राशि वाले जातक अपने इष्ट/कुल देवी-देवता की उपासना करें और नये साल 2023 में जो भी कार्य करें वह अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर करें तो वह पूर्ण होंगे।
क्या न करें- मेष राशि वाले जातक अतीत में न रहें, अपने इमोशंस को कंट्रोल में रखें।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
क्या करें- मेष राशि वाले जातक नए साल में अपनी नेटवर्किंग पर ध्यान दें, जिससे उनका कारोबार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दोस्तों से लाभ मिलेगा इसलिए अपनी दोस्ती ईमानदारी से नए साल में निभाएं।
क्या न करें- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि नए साल में सामाजिक कार्यों में भी अपनी रूचि दिखाएं। हर रिश्ते में लाभ न देखें। ‌
उपाय- मां लक्ष्मी की उपासना करें।

मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नया साल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता दिखाई दे रही है।
क्या करें- मिथुन राशि वाले जातक नये साल में अपने परिवार को अधिक समय देने की कोशिश करें और टाइम मैनेजमेंट से ही सारे कार्य पूर्ण करें।
क्या न करें- नये साल में आप आलस्य न करें। साथ में टैरो कार्ड्स यह भी गाइड कर रहे हैं कि जो भी अवसर आपको नये साल में मिले वह आप स्वीकार करिएगा वरना कुछ अच्छी डील्स आपके हाथ से निकल सकती हैं।
उपाय - भगवान शिव की उपासना करें। ‌

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए नया साल कुछ चुनौतियों से भरा दिखाई दे रहा है। टैरो कार्ड ये  बता रहे हैं कि आप अपने पराक्रम से उन सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे।
क्या करें- आप परिश्रम करें और अपने परिवार को अधिक समय देने का प्रयास करें। हर कार्य संयम से करें। ठंडे दिमाग से करें। ‌
क्या न करें- कर्क राशि वाले जातक अतीत के विचारों में न रहें। जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया है, उनके बारे में सोच कर अपना समय बर्बाद न करें।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।

सिंह राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि सिंह राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2023 शुभ साबित होगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यवसाय में सफलता दिखाई दे रही है।
क्या करें- सिंह राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि वह अपने काम की अच्छे तरीके से आने वाले साल में मार्केटिंग करें।
क्या न करें- व्यर्थ में मौज-मस्ती में समय न गवाएं। जो भी कार्य करें सोच-समझ कर करें। अपनी भावनाओं से कोई फैसला न लें।
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें और सूर्य को जल दें।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए नया 2023 साल शुभ साबित होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय क्षेत्र से भी यह साल अच्छा दिखाई दे रहा है।
क्या करना चाहिए- कन्या राशि वाले जातकों को अपने पिता के अनुसार चलना चाहिए ‌। थोड़ा गुस्सा कम करें।
क्या न करें- टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि कन्या राशि वाले जातकों को स्वयं की योजनाएं गुप्त रखनी चाहिए।
उपाय- प्रथम पूज्य गणपति जी की उपासना करें। गाय को हरा चारा दें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। जातकों को यात्राओं से लाभ मिलेगा। परिश्रम करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
क्या करना चाहिए- टैरो कार्ड बता रहे हैं कि तुला राशि वाले जातकों को  2023 नए साल में संतुलन बनाने की आवश्यकता है, अपने परिवार और व्यवसाय में ध्यान अधिक देने की आवश्यकता है।
क्या न करें- अपने अतीत में नहीं रहना चाहिए । जो भी कार्य करें उसको पूर्ण कर कर ही दूसरे काम की शुरुआत करें अपितु कोई भी कार्य बीच में न छोड़ें।
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए नया साल औसत साबित होगा। जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संयम रखें, यात्राओं से लाभ मिलेगा।
क्या करना चाहिए - वृश्चिक राशि वाले जातकों को दूसरों की मदद नये साल में अवश्य करनी चाहिए। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें टीम वर्क से ही कार्य करना चाहिए।
क्या न करें- अपने से बड़ों का अनादरण न करें । किसी की चुगली न करें।
उपाय - मां दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। जातकों को अपने परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। विदेश संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी नौकरी के भी शुभ संकेत हैं।
क्या करें - जो भी कार्य करें मन से करें, आपको सफलता अवश्य  प्राप्त होगी।
क्या न करें- ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। खुद पर गुरुर न करें।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। फिजूलखर्ची से बचें और अपने पैसे अच्छी जगह इन्वेस्ट करें।
क्या करें - टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि मकर राशि वाले जातकों को हर काम पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए।
क्या न करें- किसी भी बात का हट न करें। जो शुभ अवसर आ रहे हैं, उन्हें हाथ से न जाने दें।
उपाय - भैरव जी की उपासना करें। कुत्तों को खाना दें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए नया साल अच्छा साबित होगा। व्यवसाय अच्छा रहेगा ‌। जातकों को अपने कारोबार की अच्छी मार्केटिंग  करनी चाहिए, अच्छा फल मिलेगा।
क्या करना चाहिए- जिस भी नए कार्य की शुरुआत करें, अपनी मां के आशीर्वाद से करें, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। साथ ही जो जातक क्रिएटिव फील्ड में हैं, वह अपने आप को अपडेट करें।
क्या न करें- नकारात्मक सोच से बचें। परिवार को नजरअंदाज न करें।
उपाय - नया साल 2023 को अति उत्तम बनाने के लिए हनुमान जी की उपासना करें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए नया साल औसत साबित होगा। ‌ जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।
क्या करें - टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि मीन राशि वाले जातक संयम से काम लें और निडर होकर समस्याओं का सामना करें। मुश्किल घड़ी में अपने बड़ों से सलाह कर कार्य पूर्ण करें। ‌
क्या न करें- अतीत को याद करके विलाप न करें। अपनों की निंदा न करें।
उपाय - मां दुर्गा की उपासना करें। हर शनिवार कुछ दान अवश्य दें। ‌

 

Niyati Bhandari

Advertising