Tarot Card Rashifal (4th march): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 06:49 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आय के बहुत से स्तोत्र बनेंगे लेकिन इसके साथ खर्चे बढ़ने के भी आसार हैं। बिजनेस में आपकी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। युवा अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। संबंधों में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, ध्यान रखें।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत के बल पर मुश्किल कार्यों को करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में लेन-देन से जुड़ा कोई भी काम बहुत ही समझदारी से करें। पार्टनर के साथ किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।
मिथुन- आज पुराने समय से चल रही फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी सही होती हुई दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियो के साथ उलझने से बचें। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाने का प्रयास करेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें।
कर्क- आज काम की अधिकता के कारण घर-परिवार में ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार में अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। संतान की किसी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ बैठकर किसी जरूरी बात पर चर्चा करेंगे। पेट से संबंधित होने वाली तकलीफ को नजरअंदाज न करें।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में लम्बे समय से रुके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय न करें। सेहत को लेकर कोई परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कन्या- आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की मदद से लंबित कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज व्यापार के किसी भी काम में लापरवाही न बरतें अन्यथा कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में बिना किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। छात्र बेकार के कामों में समय व्यर्थ न करें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक- आज आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। युवा अपने करियर के लिए बड़ा कदम उठाएंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में कमियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ की प्राप्ति होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। छात्रों का मन किसी बात के लिए परेशान रहेगा। अचानक पेट दर्द परेशान कर सकता है।
मकर- आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सोशल साइट्स से जुड़े काम में लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के करियर में नया बदलाव आएगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
कुम्भ- आज बिजनेस के किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिछड़े दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कामयाबी छात्रों के कदम चूमेगी। घर पर किसी सामाारोह की योजना बनेगी। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलेगा। सेहत को लेकर सजग रहें।
मीन- आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से जो काम पेडिंग थे, वो पूरे होंगे। भविष्य को लेकर नई योजनएं बनाएंगे। परिवार में किसी विदेशी रिश्तेदार का आना होगा। बाहर के खान-पान से परहेज रखें।

