Tarot Card Rashifal (24th february): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Feb 24, 2023 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यवसाय के मामलों को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके संपर्कों में वृद्धि करेगी। नौकरीपेशा लोगों का मन जॉब बदलने का करेगा। नवविवाहित व्यक्तियों को संतान से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।

वृष- आज नौकरी कर रहे लोग अपने अधिकारियों की मदद से मुश्किल काम को भी पूरा कर लेंगे। बिजनेस में किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उसका अच्छे से अध्ययन अवश्य करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। सेहत थोड़ी सी नरम रह सकती है।

मिथुन- आज घर के नवीनीकरण के कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का कोई बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क- कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। मित्र के सहयोग से व्यापार में उचित लाभ मिलेगा। छात्र पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करेंगे। भाई-बहन के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है।  

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार में नयी डील प्राप्त होने की संभावना है। युवाओं का अच्छे व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कन्या- आज कमीशन से सम्बंधित व्यवसाय में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। नौकरी करने वालों का दिन बेहतर रहेगा। युवा वर्ग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा को जा सकते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कारोबार में निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के साथ पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। युवा नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक- आज व्यापार में मेहनत कम रहेगी पर परिणाम अधिक मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आलस्य के कारण अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम रहेगा। भाइयों और मित्रों का हर स्थिति में आपको सहयोग मिलेगा।

धनु- आज व्यापारिक निर्णय लेते समय भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को व्यर्थ का समय बर्बाद न करते हुए अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से विचार करें।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में पैसों से सम्बंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। बिजनेस में चल रही परेशानियों का असर घर के वातावरण पर भी पड़ेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोग आपसे मदद लेंगे। व्यवसाय में सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरा करने में सफलता मिलेगी। युवा अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। बड़ों के आशीर्वाद और सलाह से कुछ लंबित कार्यों को गति प्राप्त होगी।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये गए रचनात्मक कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। व्यापार के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों में किसी अनुभवी सदस्य की सलाह मिलेगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम और सोशल मीडिया में अधिक लगेगा। दांतों में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। 

Niyati Bhandari

Advertising