Tarot Card Rashifal (28th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में जो भी फैसला लेंगे सकारात्मक साबित होगा। बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। परिवार वाले आपकी किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं। सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में स्टाफ की सहायता से बड़े प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। व्यापार में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। युवा जो भी काम करेंगे परिवार का सहयोग मिलेगा। घर की डेकोरेशन को चेंज करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें।

मिथुन- आज शेयर मार्किट से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में काम करते समय कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग आसानी से विषयों को हल कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ मन की बात करेंगे। शारीरिक थकावट रह सकती है।

कर्क-  आज कार्यक्षेत्र में अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे। नया व्यापार खोलने से पहले अच्छी तरह बैठ कर प्लानिंग बनाएंगे। छात्रों की परीक्षा के नतीजे बहुत ही अच्छे आएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- आज बिजनेस में आपके द्वारा उठाया गया कदम सफलता की और लेकर जाएगा। कार्यस्थल पर बिना वजह किसी के साथ बहस न करें। युवा पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए थोड़ा ब्रेक जरूर लें। माइंड को फ्रेश करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कन्या- आज ऑफिस में हर एक काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार में जल्दबाजी करना हानिकारक हो सकता है। युवाओं के करियर को लेकर अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ प्रेमपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या भी कम हो जाएगी।

तुला- आज पूरी ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में बड़े से बड़े काम को हाथ में लेने में घबराएंगे नहीं। व्यापार के सिलसिले में किसी के साथ मतभेद होने की सम्भावना है। छात्र पढ़ाई से भागने की कोशिश करेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। थकान की वजह से बदन दर्द भी हो सकता है।

वृश्चिक- आज व्यापार में समय रहते ही जरुरी काम को समय से पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी वालों को जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर चिंता में रहेंगे। परिवार में चल रही परेशानियों का सॉल्यूशन मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता लगी रहेगी।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपने मन की बात करने का सही समय है। व्यापार में अपनी ताकत को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। युवा अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सिर दर्द रहेगा।

मकर- आज काम में इतने व्यस्त रहेंगे की घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। बिजनेस में अपने से जूनियर्स की सहायता करके मन प्रसन्न होगा। छात्र अपनी योग्यता से शिक्षा संस्थान में अपना नाम कमा लेंगे। हाई बीपी के मरीज समय-समय पर रेग्युलर जांच करवाएं।

कुम्भ- आज इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयत्न सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की नकारात्मक बात को मन पर लगा सकते हैं। युवा किसी भी काम को करने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में रखें। परिवार में किसी समस्या के कारण मन परेशान हो सकता है।

मीन- आज बिजनेस में किसी की पैसों से संबंधित मदद करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके मन को सुकून मिलेगा। काम की वजह से परिवार को समय देने में असफल रहेंगे। खांसी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News