Tarot Card Rashifal (18th January):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मार्केटिंग कर रहे लोगों को फायदेमंद उपलब्धियां मिलने वाली हैं। ऑफिस में अनुभवी लोगों के साथ काम करके अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा। विद्यार्थी गलत रास्तों को छोड़कर मेहनत का रास्ता अपनाएंगे। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। कब्ज की समस्या तंग करेगी।

वृष- आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी काबिलियत की वजह से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। युवा मनोरंजक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करेंगे। परिवार के खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।

मिथुन- आज शेयर मार्किट से जुड़े लोगों को अचानक खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी वाले अपनी नौकरी से असंतुष्ट रहेंगे। युवाओं के द्वारा की गई पहल अंजाम तक पहुंच सकती है। परिवार के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

कर्क- आज पुराने समय से चले आ रहे पारिवारिक काम में उन्नति मिलेगी। कार्यक्षेत्र के माहौल में मन लगाना थोड़ा मुश्किल लगेगा। युवाओं को मन के मुताबिक काम करने का मौका मिलेगा। बच्चे अपनी जिद को मनवाने की कोशिश करेंगे। सिर में भारीपन रहेगा।

सिंह - आज ऑफिस में काम से ज्यादा अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे। बिजनेस की दिशा कुछ डगमगाती हुई दिखाई देगी। छात्र मनोरंजन के पीछे भागने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ बैठकर प्रॉपर्टी या कुछ और खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या- आज बिजनेस से संबंधित हर एक सूचना पर ध्यान दें। ऑफिस में किया गया बदलाव मन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकता है। युवा कोई भी नया कार्य करते समय सावधानी बरतें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। खान-पान की वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज ऑफिस में आपका व्यक्तित्व खुश्बू की तरह चारों तरफ फैलेगा। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या भी दूर हो जाएगी। युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक काम को समय से पूरा करने में सफल होंगे। शरीर में काम की थकावट बनी रहेगी।

वृश्चिक- आज कार्यस्थल पर हर काम को समय के साथ करेंगे। व्यापार को फैलाने के लिए उचित सोच-विचार की जरूरत है। युवा वर्ग गैर जरूरी चीजों की खरीददारी में पैसा व्यर्थ न करें। खास रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्किन इन्फेक्शन हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।

धनु- आज का दिन व्यापार को ऊंचाई देने वाला साबित होगा। ऑफिस में काम की बजाय विचारों में खोए रहेंगे। छात्र उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय लेने में कंफ्यूज रहेंगे। मूड को सही करने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति का साथ मिलेगा। ज्यादा काम करना सेहत के लिए सही नहीं रहेगा।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता पर विश्वास करके हर मुश्किल को दूर कर लेंगे। व्यवसाय में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखें। छात्र व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। पीठ में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
 
कुम्भ- आज कोई सरकारी मसला भी हल होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में किसी व्यक्ति से मुलाकात सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। युवा वर्ग अपनी आलस जैसी कमियों पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से भी गहरे हो जाएंगे। किसी पुरानी बीमारी का इलाज मिलेगा।

मीन- आज किसी खास के साथ नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। कायक्षेत्र में हर काम सुचारु रुप से चलता रहेगा। छात्रों का पढ़ाई के लिए लिया गया फैसला शुभ साबित होगा। कोई पारिवारिक समस्या फिर से वापिस उठ सकती है। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News