Tarot Card Rashifal (15th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों का उच्च शिक्षा का सपना भी साकार होता हुआ नजर आएगा। परिवार की किसी नकारात्मक बात से मन डिस्टर्ब रहेगा।

वृष- आज सारी व्यावसायिक गतिविधियां को अपने देख-रेख में ही करवाएं। ऑफिस में किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी। युवा किसी भी अजनबी की बातों में न आएं। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें, पेट खराब हो सकता है।

मिथुन- आज व्यापार से जुड़ी रुकी हुई पेमेंट वापिस मिल सकती है। ऑफिस में पुरानी की गयी गलतियों से सीख लेंगे। छात्रों की कड़ी मेहनत वांछित परिणाम प्रदान करेगी। घर में किसी सदस्य के विवाह का रिश्ता हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

कर्क- आज एकांत में बिजनेस के लिए योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पंगा लेना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

सिंह- आज ऑफिस में दूसरों की मदद की बजाय खुद मेहनत करें, सफलता मिलेगी। व्यापार में उठाया गया एक गलत कदम भारी पड़ सकता है। युवा वर्ग आलस्य और मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें। घर के किसी बड़े की सलाह को आंख मूंद कर स्वीकार कर लेंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सही रहेंगी। व्यापार कर रहे लोग अपने आस-पास वालों से सावधान हो कर रहें। युवा आने वाले करियर के लिए मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। साथी एक-दूसरे के मन की बात समझने की कोशिश करेंगे।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में अनुभव का इस्तेमाल करके कोई बड़ी गलती होने से रोक लेंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। छात्र कड़ी मेहनत करने से नहीं चूकेंगे। संबंधों में कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है, सोच-समझ कर बोलें।  

वृश्चिक- आज व्यापार में समय के हिसाब से चीजें सही होती जाएंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। युवा जल्दी में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु- आज कार्यक्षेत्र की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में आने वाली कोई भी परेशानी का डट कर सामना करेंगे। छात्रों का ध्यान भटकने की आशंका है। किसी पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज भाग्य आपके हित में रहेगा। सफलतापूर्वक ऑफिस में बड़े प्रोजेक्ट को संभाल लेंगे। बिजनेस की दिक्कतों को सही करने के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ेगी। भाई-बहनों के बीच खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

कुम्भ- आज राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा प्राप्त होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोग अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। परिवार में मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कब्ज, गैस जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मीन- आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। बिजनेस में रुकी हुई डील पक्की होने की संभावना है। युवा छोटे-मोटे अवसरों को हाथ से जाने न दें। घर के किसी बड़े की बात का बुरा न मानें। नींद पूरी न होने की वजह से सिर में भारीपन हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News