Tarot Card Rashifal (13th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन काफी संतोषजनक रहेगा। काम करने के तरीके में बदलाव सकारात्मकता लेकर आएगा। अपनी सामर्थ्य से अधिक काम न करें। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ- आज निवेश करने के प्लान को फिलहाल टाल दें। आर्थिक दृष्टि से समय कुछ प्रतिकूल रहेगा लेकिन किसी चीज की कोई कमी नहीं खलेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मौसम के विपरीत खानपान दिक्कतें पैदा करेगा।
मिथुन- आज अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें, भटक सकते हैं। अपनी आदतों में सुधार लाने के लिए चिकित्सक से सलाह लेंगे। बेकार के खर्चों को टालें। रिलेशनशिप से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। त्वचा से संबंधित विकार हो सकता है।
कर्क- आज अनुभवी लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करना बजट खराब करेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाह रहेंगे। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। बदलते वातावरण की वजह से दिक्कत हो सकती है।
सिंह- आज विवेक और बुद्धिमत्ता से काम लेंगे। आपके द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ किसी समारोह में जाना होगा। एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
कन्या- आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे लेकिन कोई शत्रु आपकी छवि खराब करने की फिराक में रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपसी विवादों की चर्चा परिवार के बाहर जा सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज नई योजनाएं बनाने से लाभ के मौके बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। तनाव से मुक्ति मिलेगी, सकारात्मक सोच बनाए रखें। छात्रों को अपार सफलता प्राप्त करने के बेहतर विकल्प मिलेंगे। लव लाइफ में मोहब्बत का सुरूर बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज दिनचर्या में बदलाव रुठी उम्मीदों को फिर से बांधेगा। रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु हैरान-परेशान रहेंगे। छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन करेंगे।
धनु-आज का दिन कुछ अलग रहेगा। कल्पनाओं को सच होता पाएंगे। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दैनिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी सोच-समझ कर करें, बजट बिगड़ सकता है। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है।
मकर-आज दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। लकीर के फकीर न बनें, किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। घर को रिनोवेट करने का विचार करेंगे। विवाहेतर संबंधों में सतर्कता बनाकर रखें। खानपान पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ- आज किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालना समस्या पैदा करेगा। कार्यक्षेत्र में कोई गलती भारी पड़ेगी। अपने काम पूरे करने के लिए मदद मांगेंगे, तो मिल जाएगी। कोई खुद से पहल नहीं करेगा। संबंधों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
मीन- आज सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से साख बढ़ेगी। अच्छा-खासा धन व्यय होगा। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करना भारी पड़ेगा। सेहत संबंधित समस्या होने की संभावना है।