Tarot Card Rashifal (2nd January):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आध्यात्मिक बातों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। ऑफिस में हर काम को समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार में जैसा परिणाम चाहते हैं, वैसा ही फल मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार में नजदीकियां बनी रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज अपनी कमजोरी को सुधारने के लिए कुछ अलग प्रयास करेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला किसी की सलाह के बिना न लें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का भार बढ़ेगा। परिवार वालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। बढ़ती ठंड से अपना परहेज रखें।

मिथुन- आज जिस लक्ष्य को पाना चाहते थे, उस पर की गई मेहनत सफल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बना कर रखें। व्यापार में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी।

कर्क- आज व्यापार में कुछ जरुरी बातें पता लग सकती हैं। ऑफिस में जिस पद को आप पाना चाहते थे वो मिल जाएगा। छात्र माता-पिता से मिली आजादी का गलत फायदा उठाएंगे। साथी के साथ समय बिताएंगे। ज्यादा भागदौड़ करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होगा।

सिंह- आज व्यापार के लिए लिया गया फैसला सही साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अपने जरुरी कागजात को संभाल कर रखें अन्यथा मुश्किल खड़ी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा के उचित परिणाम मिलेंगे। परिवार के फालतू खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें।

कन्या- आज शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए बहुत ही शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। छात्रों की बेवजह की जिद भारी पड़ जाएगी। युवा वर्ग करियर को बनाने के लिए शहर से बाहर जाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव हैं।

तुला- आज किसी पारिवारिक व्यापार के मुद्दे को सुलझाने के लिए घर के किसी बड़े की सलाह लें। ऑफिस में दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। छात्र परीक्षाओं को लेकर सीरियस रहेंगे। उम्मीद से ज्यादा खर्चा आर्थिक स्थिति को डगमगा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास को मजबूत बना कर रखें। व्यापारिक गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से चलती रहेंगी। युवा दूसरों की बातों में आकर अपना फैसला बदल लेंगे। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव का माहौल पैदा हो सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें   

धनु- आज कार्यक्षेत्र में लिया गया फैसला भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में जिस जगह निवेश करेंगे, वहां से निराशा मिलेगी। किसी खास दोस्त से मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। बच्चों की जिद पूरी करने में समय व्यतीत होगा। थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी।

मकर- आज दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जो व्यापार में फायदा लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छात्र फालतू के सैर-सपाटों में समय खराब करेंगे। ज्यादा काम के कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो जाएगा।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में पूर्ण रूप से अपने कार्य को समर्पित होंगे। व्यापार करने वाले लोग पैसों का लेन-देन करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। कोई वाहन या भूमि खरीदने का प्लान बनाएंगे। घर का माहौल किसी कारण अशांत रह सकता है। छोटी-मोटी समस्या का भी तुरंत चेकअप करवाएं।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। किसी बड़े के द्वारा दी गई सलाह छात्रों के लिए प्रेरणा का कारण बनेगी। घर की साज-सज्जा के लिए कुछ कीमती वस्तु खरीदेंगे। शरीर में दर्द हो सकता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News