Tarot Card Rashifal (3rd july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Jul 03, 2023 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सारा दिन ऑफिस के कार्य में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में किसी वजह से आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। कानूनी कार्यवाही को हल करने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेंगे। युवा वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। 

वृष- आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई खास मौका मिलेगा। व्यापार में किसी लापरवाही की वजह से कस्टमर हाथ से निकल जाएंगे। छात्र सारा दिन पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। 

मिथुन- आज ऑफिस में किसी की मदद करने मन को सुकून मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवा अपने करियर में कामयाबी हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और बढ़ेगा। शारीरिक थकान रहेगी, आराम करें। 

कर्क- आज व्यापार में कोई बड़ी डील पक्की होती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी के साथ अन-बन हो सकती है। छात्रों की परीक्षा का रिजल्ट  बहुत सकारात्मक आएगा। घर में किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन होगा। 

सिंह- आज ऑफिस में अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे। बिजनेस में किसी दूसरें पर भरोसा करने से बचें। युवा करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के लिए कुछ स्पेशल करने का मन बनाएंगे। सेहत से जुडी समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

कन्या- आज का दिन खुशनुमा बीतेगा। बिजनेस में नए लोगों से मिलकर सकारात्मक महसूस करेंगे। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार में खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। बिजनेस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। संतान के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। कुछ समय खुद के लिए निकालेंगे। 

वृश्चिक- आज व्यापार में आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी। ऑफिस मे दूसरों पर निर्भरता परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के समय निकालेंगे। युवाओं की करियर से संबंधित चिंता दूर हो जाएगी। 

धनु- आज आपके लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में इंक्रीमेंट मिलने की सम्भावना है। वाहन या भूमि खरीदने की योजना बनाएंगे। छात्र भावुकता में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। गलत खान-पान से पेट खराब की समस्या रहेगी। 

मकर- आज ऑफिस में जरूरत से ज्यादा मेहनत करेंगे। व्यापार को ऊचांई तक पहुंचाने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन पर जाएंगे। मानसिक और शारीरिक रूप में थकावट रहेगी। 

कुम्भ- आज कोई पिछले समय में उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पैर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है। 

मीन- आज बिजनेस से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नजर आएगी।

Niyati Bhandari

Advertising