Tarot Card Rashifal (11th december):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 06:47 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है।

वृष: घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियां प्राप्त होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई पैसे उधार मांगने आ सकता है।

मिथुन: आज दिन मिलाजुला रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा।

कर्क: विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता दिलाने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। प्रेम प्रसंग से लाभ मिलने के योग हैं।

सिंह: दिन अनुकूल रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या: जीवनसाथी से कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आनंद की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक: आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा। आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

धनु: आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।

मकर: कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। कई दिनों से रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

कुंभ: खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन: बॉस से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। किसी तरह के निवेश से बचें। रिलेशनशिप स्टेट्स बेहतर होगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News