Tarot prediction 2022: जानें, कांग्रेस की डूबती नैया कौन लगाएगा पार !

Wednesday, Mar 30, 2022 - 08:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tarot prediction 2022: आज़ादी के बाद से ही भारत पर लंबे समय तक जिस पार्टी का वर्चस्व रहा है, वह है कांग्रेस पार्टी। जवाहर लाल नेहरु के बाद कांग्रेस पार्टी की कमान इंदिरा गांधी ने संभाली उसके बाद उनके बेटे राजीव गांधी फिर उनकी बहू सोनिया गांधी अब कांग्रेस पार्टी का चेहरा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा है। कुल मिला कर इस पार्टी को चलाने वाला गांधी परिवार ही रहा है। वर्तमान समय में इस पार्टी की पकड़ देश के हरेक राज्यों से छूटती जा रही है और अब इस पार्टी की डूबती नैया को बचाने के लिए एक ऐसे सुदृढ़ नेतृत्व की ज़रूरत है। जो कि लोगों में फिर से कांग्रेस के प्रति विश्वास को जीत सके। तो आइए टैरो कार्ड्स के अनुसार इस पार्टी को उसकी खोई साख वापिस दिलाने में कौन मददगार साबित होगा जानते हैं।


सोनिया गांधी: काफी लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष रह कर 10 साल तक अप्रत्क्ष रूप में शासन किया। इनके समय में पार्टी लोगों को काफी समय तक लुभाने में कामयाब रही थी परंतु भविष्य में इनका नेतृत्व कोई खास चमत्कार करता नहीं दिखाई दे रहा। कार्ड्स के अनुसार इनको पारिवारिक द्वेष के साथ-साथ पार्टी के टूटने की स्तिथि का भी सामना करना पड़ेगा। इनका चेहरा पार्टी को फिर से सत्ता नहीं दिला सकता।

राहुल गांधी: राहुल गांधी का नेतृत्व और उनकी फैन फॉलोइंग में बीते समय से लेकर अब तक काफी गिरावट आई है। उनके लिए जो कार्ड्स निकल कर आये हैं वो उन्हें स्वयं के चिंतन को दर्शा रहे हैं। उन्हे खुद के व्यक्तित्व और राजनीतिक अनुभव दोनों पर काम करने की ज़रूरत है। भविष्य में इन्हें एक बार बड़ी सफलता अवश्य मिलेगी परंतु ये सफलता अभी दूर है।



प्रियंका गांधी: इनके लिए जो कार्ड्स निकल कर आए हैं, वह इनकी इमेज को आगे चलकर बड़ा झटका देते दिखाई देते हैं। इनके लिए सत्ता की कुर्सी काफी दूर है और कांग्रेस पार्टी को इनका अभी आने वाले कुछ सालों में लाभ मिलता दिखाई नहीं देता।

अन्य: कांग्रेस पार्टी को आगे चलाने के लिए कार्ड्स प्रबलता से बदलाव की और इशारा दे रहे हैं। इस पार्टी की कमान गांधी परिवार के इलावा किसी स्ट्रॉन्ग व अच्छे छवि वाले अनुभवी व्यक्ति के हाथ में देने से कुछ समय बाद पार्टी फिर से खड़ी हो सकती है।

नीलम
8847472411

 

Niyati Bhandari

Advertising