August 2021 Tarot Monthly Rashifal: जानें, आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास

Sunday, Aug 01, 2021 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि मेष राशि वाले जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में स्थिरता रहने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है। जमीन से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बहुत सोच-विचार कर ही किसी पर भरोसा करें। 
उपाय- कुलदेवी / देवता की उपासना करें। 
शुक्रवार को मां दुर्गा का पाठ करें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से बना रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिल सकता है। कुछ सफल यात्राएं भी होती हुई दिख रही है। पारिवारिक संबंधों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी संतान से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करिए। विद्यार्थियों के लिए यह माह कठिनाइयों से भरा दिख रहा है। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।
कुत्ते को खाना खिलाएं। 

मिथुन राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहे हैं की मिथुन राशि वाले जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हर काम को काफी संयम और सोच-समझ कर करें। जमीन और वाहन से संबंधित कोई निर्णय न ही लें तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी मेहनत करने की आवश्यकता है। कारोबार में कोई नया निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। थोड़ा गुस्सा कम करें। 
उपाय- भगवान गणपति जी की उपासना करें। 
गौ सेवा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि आपके शत्रुओं की हानि होगी। इस माह कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कारोबार ठीक रहेगा। नौकरी पैसे वाले लोगों के लिए कुछ अवसर अच्छे दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ स्थिरता बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की आवश्यकता है। 
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।
सूर्य को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। जो लोग अपने जन्म स्थान से दूर व्यापार कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। मेहनत का फल इस माह आपको मिलेगा। स्वास्थ ठीक बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अच्छा है।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। 

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह थोड़ा कठिन दिख रहा है। आपको जरूरत है कि आप फिजूल की टेंशन न लें और पॉजिटिव थिंकिंग रखें। जिन व्यापारियों का काम विदेश से संबंधित है या जो लोग एम.एन.सी में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह माह उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। भाई-बहन और दोस्तों से लाभ मिल सकता है। 
उपाय- शिव परिवार की उपासना करें।

तुला राशि
ये माह तुला राशि वाले जातकों के लिए उत्तम रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको शुभ सूचनाएं मिलने की संभावना हो सकती है। कारोबार में भी सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा। टैरो कार्ड गाइड कर रहे हैं कि आप बस मेहनत करते जाइए फल मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते है। जो भी कार्य करें, बड़ों का आशीर्वाद लेकर करें।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि यह माह कारोबार में बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह अच्छा रहेगा तथा आप अपने बॉस से कोई वाद-विवाद में न पड़ें। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग में जो लोग क्रिएटिव या फैशन लाइन में हैं, उनके लिए यह माह उत्तम रहेगा। 
उपाय- भैरवनाथ जी की पूजा करें।

धनु राशि
टैरो कार्ड्स यह बता रहा हैं कि इस माह में आलस्य को छोड़कर हर काम उत्साह से करेंगे तो अगस्त महीना अति उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। अपने पिता से बहस से बचें। पारिवारिक रिश्तों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं। 

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता दिख रही है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची से बचें। जो भी काम करें सोच-समझ कर करें। जिन लोगों के कोर्ट-कचहरी में मुकदमे चल रहे हैं उनके लिए कुछ राहत के संकेत टैरो कार्ड्स दे रहे हैं।
उपाय- शनि देव की उपासना करें।
चिड़ियों को दाना डालें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। व्यापार में सुधार दिख रहा है। अधिक सुधार माह के अंत तक दिखाई देगा। टैरो कार्ड्स गाइड कर रहे हैं कि जो भी कार्य करें घर-परिवार की सलाह लेकर करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना हो सकती है। छोटे भाई-बहन और दोस्तों से लाभ मिल सकता है। कारोबार औसत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उत्तम है।
उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें।
पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं। 

मीन राशि
जो भी जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं उनके लिए ये माह अति उत्तम रहेगा तथा अन्य कार्यों से संबंधित काम या नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा रहेगा एवं साथ ही बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सोच-समझकर ही बोले वाद-विवाद से बचें तथा कोर्ट-कचहरी से बचें। 
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising