Tarot Card Rashifal (6th april 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Apr 06, 2022 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने का मौका मिलेगा। मां करियर की सफलता सुनिश्चित करेंगी। आपका जीवन उज्जवल होगा। 

वृष: किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। व्यापार में सफलता मिलेगी। नकदी के काम में खास ध्यान रखें। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। 

कर्क: संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दुर्गा कवच का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

सिंह: जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अपने किसी काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या: किसी अच्छी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आज सभी काम सफल होंगे। मन में कलात्मक अभिव्यक्ति बढ़ेगी। विदेशी मुद्रा में वृद्धि होगी।

तुला: आज धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी रहेगी। जो बिजनेसमैन हैं, आज वो अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने की सोचेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें। 

वृश्चिक: आज किसी तरह की कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से भी बचना चाहिए। छोटी कन्याओं को मिठाई दें आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। 

धनु: आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। 

मकर: सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।  शुभ अवसर  जीवन में सुख-शांति बनाए रखेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कुंभ: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। क्लाइंट्स के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा । 

मीन: आज आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा होने की उम्मीद है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। मान-सम्मान होगा। व्यापार में लाभ होगा।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising