Tarot Card Rashifal (11th july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Jul 11, 2021 - 10:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। 
उपाय: वट वृक्ष पर शहद चढ़ाएं।

वृषभ: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। 
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

मिथुन: रुके कार्यों में गति आएगी। लेकिन, किसी की सुनि-सुनाई बातो पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। 
उपाय: कुम्हड़ा मन्दिर में चढ़ाएं।

कर्क: निवेश से लाभ होगा। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, ध्यान रखें। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। 
उपाय: दूध का तिलक लगाएं।

सिंह: प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ज्यादा होशियारी नुकसान का कारण बन सकती है। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। 
उपाय: तिल दान करें।

कन्या: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। 
उपाय: रोटी पक्षिओ को रोटी डालें।

तुला: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: अंधो को लड्डू खिलाएं।

वृश्चिक: अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है।परिवारिक क्लेश होगा। 
उपाय: सूर्य नारायण को हल्दी डालकर अर्घ्य दें।

धनु: पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पुराना धन मिल सकता है। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। 
उपाय: साधु को भोजन कराएं।

मकर: अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा।घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें। 
उपाय: गाय की सेवा करें।

कुंभ: कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय के कारण मन चिंतित और तनाव में रहेगा। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।
उपाय: भुने चने भिखारी को दे।

मीन: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे।
उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

Jyoti

Advertising