Tarot Card Rashifal (23rd june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Jun 23, 2021 - 06:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। 
उपाय: दूध और चावल दान करें।

वृष: व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी देे। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। आप मन के साफ़ हैं और किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। 
उपाय: मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन: व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। 
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

कर्क: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान ही कर लेंगे। 
उपाय: गेहूं का दान करें।

सिंह: अपना व्यवहार और आचरण बदलें। आप जैसा व्यवहार खुद के लिए चाहते हैं, वैसा ही दूसरों के साथ भी करें। अपने माता पिता से व्यवहार ठीक करें! अपनी भूल सुधारे लाभ होगा। 
उपाय: मंदिर बताशे में चढ़ाएं।

कन्या: परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती हैं। 
उपाय: बच्चों को हरी पतंग भेंट करें।

तुला: अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। 
उपाय: पीली कौड़ियां जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। 
उपाय: कुतों को बिस्कुट डालें।

धनु: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। 
उपाय: मंदिर के पंडित को हल्दी दान करें।

मकर: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। उपाय: माता गौरी को  श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

कुंभ: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। रुके कार्य बनने की संभावना के बीच भूमि लाभ संभव। 
उपाय: सफाई कर्मचारी को अचार ओर रोटी खिलाएं।

मीन: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का यह उचित समय नहीं है। उपाय: कौओं को मीठी रोटी डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Jyoti

Advertising