Tarot Card Rashifal (20th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 10:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा के चलते तनाव महसूस करेंगे।
उपाय: लाल मौली हाथ में बांधे।

वृषभ: धन आगमन में हो रही रुकावटें दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। 
उपाय: पान के पत्ते पर सुपारी रखके शिव जी को चढ़ाएं।

मिथुन: धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। 
उपाय: तीन तरह के फूलों की माला मन्दिर में चढ़ाएं।

कर्क: रुके कार्य और योजनाओं को चालू स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा। 
उपाय: कुएं में दूध डालें।

सिंह: कारोबार विस्तार के योग के बीच नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। 
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।

कन्या: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। 
उपाय: तीन रंग की चुनरी कन्या को दें।

तुला: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। 
उपाय: दही मल के नहाएं।

वृश्चिक: भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ करें। निश्चित सफल होंगे। 
उपाय: तिल के तेल का दीपक हनुमान जी को चढ़ाएं।

धनु: नौकरी में बदलाव के योग के बीच राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। उपाय: मन्दिर के पुजारी खीर दान करें। 
उपाय: गरीबों को दान दें। 

मकर: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आप का विरोध करेंगे।
उपाय: स्नान के पानी में गंगा जल मिलाएं

कुंभ: वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लगता दिख रहा है। मांगलिक खर्च संभव हैं। 
उपाय: भुरी गाय की सेवा करें।

मीन: आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
उपाय: पानी में हल्दी डालकर नहाएं। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News