Tarot Card Rashifal (16th May 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: घर परिवार में किसी से विवाद सुलझने की आसार है। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस से सम्बन्ध सुधारने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंगों में दुराव बढ़ सकता है। विद्या प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। 
उपाय: श्री यंत्र की पूजा सिंदूर से करें।

वृष: व्यापार में सफलता मिलेगी। काम काज में किसी तरह का सरकारी हस्तक्षेप बढ़ सकता है। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। निवेश सावधानी से करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता करना अच्छा रहेगा। 
उपाय: गुलाबी कमल मां लक्ष्मी को चढ़ाएं।

मिथुन: अपनों के साथ ईर्ष्या व विवाद बढ़ने की स्तिथि बनेगी। घर परिवार से दूर भी हो सकते हैं। धन के मामले सतर्क रहें। नौकरी पाने के लिए उचित समय है। व्यापार सामान्य रहेगा। पिता के रिश्तेदारों की सहायता मिल सकती है।
उपाय: हरा रंग की चुनरी किनरों को दें।

कर्क: अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। जीवन मे उतार चढाव लगा रहता है। व्यापार में प्रगति मिलेगी। किसी के साथ भागीदारी की योजना बन सकती है। जीवन साथी के काम में उसे प्रोत्साहन दें। 
उपाय: पनीर का दान करें।

सिंह: सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। निजी कामों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। बहन भाइयों को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्तों को प्रेम के बन्धन में बंधने की कोशिश करें। 
उपाय: सफेद तिल गणेश जी को चढ़ाएं।

कन्या: आपकी बनाई योजनाएं फलीभूत होंगी।रिश्तों में गर्माहट रहेगी। अतिथि आगमन के भी योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर डिप्रेशन हो सकता। अपने आस पास उत्साहित लोगों को रखे।माता की विशेष सहानुभूति मिलेगी। 
उपाय: आलू दान करें।

तुला: मानसिक स्तिथि थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। किसी फैसले को करने में आपके इमोशन्स आढ़े आ सकते हैं। आत्मनिर्भरता के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। कारोबार में स्तिथि थोड़ी मध्यम रहेगी । उपाय; अक्षत अपने कुलदेवता को चढ़ाएं।

वृश्चिक: काम काज में तरक्की मिलेगी। पारिवारिक उलझने भी कम होती नज़र आ रही हैं। संतान के प्रति अधिक झुकाव सही नहीं है। उन्हे आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें। पत्नी से प्राप्त आर्थिक मदद से कुछ परेशानी कम होगी। 
उपाय: चने की दाल सफेद बालों वाले पुरोहित को दें।

धनु: उदर सम्बन्धी परेशानी बढ़ सकती है। हॉस्पिटल जाने में संकोच ना करें। उचित चिकित्सा लें। पैसों का लेन देन अपने किसी करीबी से ना करें। विवाह को लेकर परेशानी बनी रहेगी। व्यापारिक लाभ प्राप्ति के लिए तरीकों में बदलाव लाएं। 
उपाय: घोड़े की नाल घर के मुख्य द्वार पर बांधे।

मकर: पिता के कारोबार के चलते घर का माहौल खराब हो सकता है। विद्या प्राप्ति के लिए घर से दूर जाने का निर्णय उचित रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। बहन के ससुराल से उपहार मिलने का योग हैं। 
उपाय: नीले फूल ज़मीन में दबाएं।

कुंभ: कारोबार में आधुनिक तकनीक व मशीनरी का इस्तेमाल करना लाभदायक रहेगा। जोशीले सहकर्मियों का साथ होने से कम में उत्साह व तरक्की मिलेगी। जीवन में जो लोग साथ छोड़ गए है उनका पुनः आगमन होगा। 
उपाय: रेशमी धागा पैर के अंगूठे में बंधे।

मीन: यात्रा से लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर घर में किसी से लड़ाई हो सकती है। आप के भाई बहन आपका साथ नहीं देंगे। प्रॉपर्टी से धन आने के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। वृद्ध लोगों से सम्पर्क टूट सकता है। 
उपाय: किताबें दान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News