Tarot Card Rashifal (21stMarch 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Sunday, Mar 21, 2021 - 09:52 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वभाव में स्फूर्ति बनी रहेगी। अपने कार्यों को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। किसी दूर रह रहे रिश्तेदार से अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में छुहारे चढ़ाएं।
वृष- आज का दिन पारिवारिक जीवन में शांति पूर्ण बीतेगा। आर्थितक पक्ष मज़बूत रहेगा। धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से रहात मिलेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय- भगवान शिव को जनेऊ अर्पित करें।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। आने वाले दिनों में कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। किसी मेहमान के आने के योग हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जॉब से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
उपाय- कुछ समय वट वृक्ष के नीचे व्यतीत करें।
कर्क- आज की शुरुआत किसी प्रेम समाचार से होगी। बनाई गई योजनाएं कुछ समय के लिए टल सकती हैं। अपने ही लोगों से भय की स्थिति बनी रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय- सरसों के तेल में मुख देखकर उसे दान करें।
सिंह- आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक कामों में व्यतीत होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की हासलि करेंगे। परंतु कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां पहले से बढ़ेंगी।
उपाय- मां दुर्गा को हरी चूड़िया चढ़ाएं।
कन्या- आज दिनचर्या में परिवर्तन आएगा। किसी छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अपने किसी शुभ चिंतक से मदद लेना सहायक होगा। व्यापार में श्रमिकों की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय- मज़दूरों को पकौड़े खिलाएं।
तुला- आज आपको आपके काम की सराहना मिलेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के प्रति थोड़ी सजगता रखें। दान-धर्म के कामों में योगदान देते रहें। किसी कारण वश पारिवारिक वातावरण तणावपूर्ण रह सकता है।
उपाय- नीम की दातुन करें।
वृश्चिक- इस राशि वालों में आज सकारात्मकता का संचार रहेगा। जिस भी काम का आरंभ करेंगे, वे समय से पूरा हो जाएगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए दिन कर्मठता भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग अवश्य लें।
उपाय- अपने इष्ट को शक्कर चढ़ाएं।
धनु- आज आप किसी महत्वपूर्ण इंसान के साथ मन की बातों शेयर करेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। रिश्तों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार में चतुराई से काम लें।
उपाय- कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करें।
मकर- व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर किसी की सलाह या राय आपको शांति प्रदान करेगी। प्रेम में पड़े हुए लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्ते का बंदनवार बनाकर लगाएं।
कुंभ- करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। इंटरव्यू पर जाना सफल सिद्ध होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के दिन दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पद की प्राप्ति की ओर बढ़ेंगे।
उपाय- मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं।
मीन- आज धन-लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी से अच्छी इनकम के योग बन रहे हैं। अपनी वाणी में कठोरता न लाएं। मधुर भाषा आपको व्यापार में लाभ देगी। अपने प्रियजनों से पैसों का लेन-देन न करें।
उपाय- लाल गेरू जल प्रवाह करें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com