Tarot Card Rashifal (12th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी या व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)
आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra)
आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी की बातों पर अधिक ध्यान न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें। कोई पुराना रिश्ता जीवन में बहार लेकर आएगा।

धनु राशि (Sagittarius)
आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn)
आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थय को लेकर थोड़ा सजग रहें।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें। पुराना मित्र जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर लौटेगा।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए शुभ रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक शांति और खुशहाली बनी रहेगी। छोटी यात्रा पर जाना होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News