Tarot Card Rashifal (10th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 04:31 AM (IST)

मेष-  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

वृष - वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक शांति की तलाश में आप धार्मिक कार्यों की ओर झुक सकते हैं। व्यापार में Contracts मिल सकते हैं। निवेश के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है, अपनी वाणी पर संयम रखें। खान-पान पर ध्यान दें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बौद्धिक कार्यों में सफलता का योग है। आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा न करें।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें। माता-पिता का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखें।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आया है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अगर आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। अहंकार को अपने रिश्तों के बीच न आने दें।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवस्थित रहने का है। आपके द्वारा की गई प्लानिंग आज रंग लाएगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, समय पर आराम करें।

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है। कला और संगीत की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। नए अवसर हाथ लग सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रह सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। विदेश से लाभ हो सकता है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जोश में आकर कोई गलत वादा न करें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों को निभाने का है। आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा हो सकती है। मेहनत का फल मीठा होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आलस्य का त्याग करें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और नवीनता लेकर आया है। कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के साथ किसी रोचक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

मीन- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। धन आगमन के संकेत हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको मजबूती देगा। दूसरों के फटे में पैर न अड़ाएं, विवाद से बचें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News