Tarot Card Rashifal (5th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 02:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
आज का मूड: ऊर्जा से भरपूर तो रहेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है।
सुझाव: हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।
रिश्ते: कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क कर सकता है, बातों के सिलसिले से अतीत ताज़ा होगा।
ध्यान दें: सिरदर्द या गुस्से से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, ठंडा पानी पिएं और ठंडे रहें।
वृषभ (Taurus)
आज का मूड: देखने वाले को तो शांत दिखेंगे लेकिन भीतर कुछ न कुछ चलता रहेगा।
सुझाव: खुद को अभिव्यक्त करें मन की बात को मन में न रखें।
रिश्ते: पार्टनर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
ध्यान दें: ज़मीन से जुड़ी गतिविधिया लाभ देंगी जैसे गार्डनिंग या चलना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आज का मूड: मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे। कुछ न कुछ दिमाग में चलता रहेगा।
सुझाव: एक समय पर एक ही काम करें। दिमाग के घोड़े अधिक न दौड़ाएं नहीं तो सब उलझ सकता है।
रिश्ते: कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। ध्यान रहे, शब्द जिम्मेदारी के साथ चुनें।
ध्यान दें: मोबाइल या लैपटॉप से थोड़ी दूरी बनाना आज जरूरी है।
कर्क (Cancer)
आज का मूड: भावुक और घरेलू रहेगा। खुद के बारे में सोचते रहेंगे।
सुझाव: पुरानी यादें घेर सकती हैं, उन्हें दिल से निकालने का समय है।
रिश्ते: परिवार के साथ समय बिताना हीलिंग देगा।
ध्यान दें: दूध या पानी ज्यादा पिएं शरीर को ठंडक की ज़रूरत है।
सिंह (Leo)
आज का मूड: ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
सुझाव: विनम्रता ताकत है, दूसरों की सलाह भी सुनें।
रिश्ते: आपके निर्णय रिश्ते को दिशा देंगे, सोच-समझकर बोलें।
ध्यान दें: पीठ या रीढ़ से जुड़ी हल्की समस्या आ सकती है, व्यायाम करें।
कन्या (Virgo)
आज का मूड: विश्लेषणात्मक लेकिन खुद पर सख्त।
सुझाव: खुद से भी करुणा से पेश आएं।
रिश्ते: कोई छोटी बात बहस का कारण बन सकती है, सब्र से काम लें।
ध्यान दें: नींद पूरी करें, सपनों में हर प्रश्न का उत्तर मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज का मूड: संतुलन की तलाश पूरी होगी।
सुझाव: दूसरों को खुश करते-करते खुद को न भूलें।
रिश्ते: आज कोई आपको आपकी ही शैली में जवाब दे सकता है, यह आईना है, सबक नहीं।
ध्यान दें: संगीत सुनना मन को शांति देगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का मूड: रहस्यमयी और गहरा।
सुझाव: अपनी अंतर्दृष्टि पर भरोसा करें, कोई बात छिपी हुई नहीं रहेगी।
रिश्ते: किसी की बातों से भावनात्मक हलचल हो सकती है लेकिन प्रतिक्रिया न दें।
ध्यान दें: गहरे रंग पहनने का मन हो सकता है पहनिए, यह आपको ताकत देगा।
धनु (Sagittarius)
आज का मूड: स्वतंत्रता की आशा रहेगी लेकिन पूरी होने में समय लगेगा।
सुझाव: आज सीमाओं को चुनौती देना आकर्षक लगेगा लेकिन हर जगह ऐसा नहीं करें।
रिश्ते: कुछ नया करने का मन होगा साथ चलने वाला साथी खोजिए।
ध्यान दें: धूप में कुछ समय बिताइए, विटामिन डी की ज़रूरत है।
मकर (Capricorn)
आज का मूड: व्यावसायिक लेकिन भावुकता अंदर पनपती रहेगी।
सुझाव: कभी-कभी खुद को भी प्राथमिकता देना ज़रूरी है।
रिश्ते: कोई आपको गंभीरता से नहीं ले रहा तो यह चेतावनी है, दूरी बनाएं।
ध्यान दें: घुटनों या जोड़ो में हल्की परेशानी संभव है, ध्यान दें।
कुंभ (Aquarius)
आज का मूड: विचित्र विचार और कल्पनाएं तेज़ चलेंगी।
सुझाव: सब कुछ लॉजिक से मत देखिए, भावनाओं को भी जगह दें।
रिश्ते: कोई मित्र अचानक अधिक करीब महसूस हो सकता है।
ध्यान दें: टेक्नोलॉजी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन (Pisces)
आज का मूड: भावनात्मक तरंगें तेज़ हैं। कभी ऊपर, कभी नीचे।
सुझाव: कला, संगीत या ध्यान में खुद को डुबो दीजिए, जवाब वहीं हैं।
रिश्ते: सपनों में या दिल में कोई जगह बना सकता है पहचानिए।
ध्यान दें: नमक कम और पानी ज़्यादा यही आज का मंत्र है।