Tarot Card Rashifal (9th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अधूरे पड़े कामों में माता का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष- आज आपका दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। ध्यान रखें अधिक सोच-विचार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, खुद को शांत रखें। आर्थिक हालात अच्छे रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है आराम करें।
मिथुन- आज उच्च अधिकारी आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे। आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। हर तरफ से आपकी वृद्धि सुनिश्चित है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। जीवन राजा के समान रहेगा।
कर्क- आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। अनचाहे और अनजाने रास्तों से पैसा चलकर खुद आपकी जेब भरेगा। उम्मीद से अधिक प्यार और खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे।
सिंह- आज आपके लिए अच्छा दिन रहेगा, विशेष रूप से कामकाजी मामलों में। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नजर रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या- आज खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है, अपनी चादर देखकर पैर पसारें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें।
तुला- आज दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे से रख पाने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस-जॉब में उम्मीद से अधिक लाभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दूसरों को जल्द ही अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे।
वृश्चिक- आज कार्यों में आंतरिक संघर्ष हो सकता है लेकिन धैर्य से काम लें। खुद पर विश्वास रखें, सफलता आपका इंतजार कर रही है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन आप इसे समझदारी से सुलझा सकते हैं।
धनु- भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना मेहनत के बल पर लाभ होगा। संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। किसी से किए गए वादों को पूरा करने का समय है। अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मकर- आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। सुनहरी मौका मिलेगा, इसे गंवाना नहीं चाहिए। परिवार के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर नींद पूरी करने की कोशिश करें।
कुंभ- आज आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। पैसों के मामले में भी थोड़ी सावधानी रखें, धोखा मिल सकता है। रिश्तों में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।
मीन- आज का दिन आपके लिए खूब मस्ती भरा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके लिए यह दिन भावनात्मक रूप से भी अच्छा रहेगा, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा अनुभव देगा।