Tarot Card Rashifal (7th  April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेह को लेकर सावधान रहे।

वृष - ऑफिस में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करें। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में किसी अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी तीसरे की वजह से साथी आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल लोग क्रश को अपने मन की बात बोल सकते हैं।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को नए प्रोजेक्ट करने को मिल सकते हैं। सिंगल जातकों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में कोई जीत हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने के योग है। सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।  

तुला- तुला राशि का जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए  किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खास रिश्तेदार दस्तक दे सकते हैं। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहे, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। ऑफिस और निजी जीवन में तालमेल बना कर रखें। सेहत सही रहेगी।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को काम करते समय मन शांत रखना  पडे़गा। पैसे से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर सर्तक रहे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News