Tarot Card Rashifal (6th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Apr 05, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नए अवसरों का संकेत दे रहा है। कामकाजी जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
वृष राशि: आज आपको शांति और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में सुलह हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल को सुकून दे सकती है।
मिथुन राशि: आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
कर्क राशि: आज आपको किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में और मजबूती आएगी। व्यावसायिक दृष्टि से थोड़ा सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में काम संभल कर करें।
सिंह राशि: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार में मनचाहा मिलने की सम्भावना है।
कन्या राशि: आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। किसी पुराने काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामलों में सतर्क रहें। सेहत अगर खराब थी तो वो भी जल्द ठीक हो जाएगी।
तुला राशि: आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि: आज आप कुछ नए विचारों और योजनाओं पर काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वित्तीय मामले सुलझ सकते हैं। कोई भी नया कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।
धनु राशि: आज का दिन भाग्य आपके पक्ष में है। किसी नए काम में हाथ डालने का समय है। यात्रा से फायदा होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। इस दिन आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें
मकर राशि: आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कामकाजी जीवन में किसी विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको अपने कारोबार में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करने का अच्छा अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि: आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा और आपके प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
मीन राशि:आज आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक तनाव के कारण कोई छोटी सी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।