Tarot Card Rashifal (15th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 02:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मनचाहे स्थान से नौकरी का ऑफर आएगा। घर में मांगलिक आयोजन का प्रोग्राम बनेगा। परिवार के साथ कुछ मनोरंजन भरे पल व्यतीत करेंगे। आपके दिए गए सुझावों से बॉस खुश होंगे।

वृष- आज सांसारिक और आध्यात्मिक सुखों से तन और मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में बॉस से शाबाशी मिलेगी। छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। सेहत पर ध्यान दें, बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

मिथुन- आज का काम कल पर टालने की आदत से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी अपने से लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है, स्वभाव में मधुरता रखें। कुछ पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। धन संचय के स्त्रोत बनेंगे।

कर्क- आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जिससे नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। घर में चल रही उलझनें और तनाव खत्म होंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिजनों की ओर से कोई गुड न्यूज मिलेगी।

सिंह- आज रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। मन की दबी इच्छाएं फिर से जागृत हो सकती हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

कन्या- ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। कानूनी मामलों से राहत मिलेगा। पुश्तैनी प्रॉपर्टी का फैसला होगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, कोई पुराना रोग फिर से सिर उठा सकता है। घर पर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

तुला- आज सारा दिन घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। साफ-सफाई में खोई वस्तु मिलने की संभावना है। सोच-समझ कर कर किसी को कोई सलाह दें। रुकी हुई योजना को गति मिलेगी। कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले लिखा-पढ़ी पर ध्यान दें।

वृश्चिक- आज पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ने का दिन है, पीछे मुड़कर न देखें। भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं दूर होंगी। 
 
धनु- आज अपनी बुद्धि और विवेक से कोई भी फैसला करें, किसी की बातों में न आएं। धन खर्च बढ़ सकता है। मनचाही संपत्ति खरीदने के संकेत हैं। पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। किसी अजनबी पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।

मकर- आज का दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। कोई पुराना मित्र अथवा सगा-संबंधी मिलने आ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर बड़ा खर्च होगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। माता-पिता हर काम में सहयोग देंगे।

कुंभ- आज मिट्टी में भी हाथ डालेंगे तो वो सोना उगलेगी। हर काम में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जिम्मेदारियों के बोझ से स्वभाव में थोड़ी खिन्नता आ सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। 

मीन- आज का दिन लाभदायक रहेगा। जिस भी काम में प्रयास कर रहे थे, वे सफल होंगे। कुछ नए अनुबंधों से बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। किसी नयी संपत्ति को खरीदने का योग बनेगा। संतान सुख मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News