Tarot Card Rashifal ( 23rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 03:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है।
वृष - आज का दिन वृष के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाएं घरेलू कामों से हटकर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगी। विद्यार्थी वर्ग कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन इन राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। स्टूडेंट्स का मन व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। सिर दर्द की समस्या रहेगी।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की बात पक्की हो सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के युवा वर्ग मित्रों की सहायता से नई योजना पर काम करेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबार से संबंधित पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर बातचीत करेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सेहत बेहतर रहेगी।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।