Tarot Card Rashifal (9th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 02:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मेष राशि के लोग कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। अचानक किसी स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

वृष- आज ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा किसी खास काम को लेकर लंबे समय से कोशिश रहे थे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।  

मिथुन- नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी के साथ डील करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर तनाव बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।  

तुला- आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। कानूनी मामले को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सर्तक रहें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों को खास रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News