Tarot Card Rashifal (7th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वृष - आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य करवा सकते हैं। बहन के लिए आए रिश्ते पर विशेष चर्चा करेंगे।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें। पेट का दर्द बढ़ सकता है।

तुला- व्यापार कर रहे लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा पिता जी की इच्छाएं पूरी करने का प्रयास कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नया काम शुरू करने से पहले किसी बड़े की राय जरूर लें। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। शाम को परिवार के साथ मंदिर जाने का प्लान बनाएंगे। पेट की समस्या बनी रहेगी।

धनु- आज का दिन धनु  राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को किसी बात पर ज्यादा जिद करने से बचना होगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। नकारात्मक बातों की वजह से तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  

कुंभ- व्यापार कर रहे लोगों का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए माता की मदद करेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News