Tarot Card Rashifal (5th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 02:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में रहेगा। छात्र करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे।

वृष- आपके अधूरे काम समय से पूरे हो जाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा से ज्यादा फल मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी खास परिजन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़े नेता से मुलाकात कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा। लवमेट अपने रिश्तों को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे।  

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से उत्तम रहने वाला है। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। गले में इन्फेक्शन हो सकती है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरी तथा व्यापार में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।  

कन्या- बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से काम को लेकर बातों को शेयर न करें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सहकर्मियों से धोखा मिल सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की और से कोई निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। छोटे भाई के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी, एक-दूसरे के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। आपको कोई बड़ी कंपनी किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आराम करने पर ध्यान देते रहें।

मकर- आज रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस राशि के युवा माता-पिता की सलाह से नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। इस राशि के युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।  

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यभार बढ़ने के कारण घर पहुंचने में देर हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News