Tarot Card Rashifal (4th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2024 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

वृष- व्यापार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। कारोबार में आ रही सारी समस्या दूर हो जाएगी। माता-पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार के साथ बाहर डिनर करने जाने का प्लान बनाएंगे।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के सहयोग से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। कानूनी मामलों को हल करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्तो में सुधार करेंगे।

कन्या- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। साथी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। सिंगल जातकों के क्रश के साथ संबंध गहरे होते हुए नजर आएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम को लेकर जो परेशानी थी, वो दूर हो जाएगी। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  

धनु- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पिता जी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर के कामों को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़ी पार्टी से जुड़ सकते हैं। सिर में भारीपन रहेगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए साथी के साथ मंदिर जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News