Tarot Card Rashifal (18th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 06:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मेष राशि वालों को कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से मन बहुत खुश रहेगा। संतान के करियर के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। घरवालों के साथ बाहर लंच या डिनर का प्लान बनाएंगे।

वृष- आज आय तो होगी लेकिन इसके साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा। युवा वर्ग अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र विभिन्न तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

मिथुन- खरीदारी करने के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। बैंक से जुड़े लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। कोई भी नई योजना लागू करने से पहले घरवालों से सलाह अवश्य करें।

कर्क- आज विरोधियों से बचने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे। व्यापार में आपकी चतुर बुद्धि आपको बहुत लाभ पहुंचाएगी। दस्तावेजों से जुड़ा काम बहुत ही ध्यान से करें। अचानक परिजनों से मुलाकात मन को बहुत आनंद पहुंचाएगी।

सिंह- लेन-देन के मामले में आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है। सामाजिक कामों की तरफ रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। युवा वर्ग को अपने भविष्य के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

कन्या- आज बड़े पद की प्राप्ति आपके दिन को खुशनुमा बना देगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों का शिक्षा पर पूरा फोकस बना रहेगा। हाथ-पैर में दर्द सता सकता है।

तुला- आज मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बहुत फ्रेश महसूस करेंगे। व्यापार में कोई जरुरी डील में रूकावट का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।

वृश्चिक- आज मानसिक तनाव से बचने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। साझेदारी में काम करने के लिए समय बहुत बढ़िया है। युवाओं की काम करने की क्षमता पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। डेली रूटीन में कुछ चेंज करेंगे।

धनु- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। काम के लिहाज से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। युवा वर्ग दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शानदार है। बया भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। अगर कोई वस्तु खो गई थी तो वो वापिस मिलने की सम्भावना है। आंखों में जलन रहेगी।

कुम्भ- आज आय बढ़ने से मन ख़ुशी से झूम उठेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बेहद खास है। बेवजह धन उधार लेने से बचें। सेहत को लेकर चल रही परेशानी भी सही हो जाएगी। छात्र अपने पढ़ाई से जुड़े कामों में लगे रहेंगे।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूर्ति के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिस जगह धन निवेश करेंगे तो बहुत फायदा मिलेगा। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News