Tarot Card Rashifal (12th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सेहत अगर खराब थी तो वो भी सही हो जाएगा। घूमने-फिरने का प्लान कैंसिल हो सकता है। कोई  नया कार्य शुरू करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

वृष - वृष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई भी काम करने से पहले एक बार सोच-विचार अवश्य कर लें। छात्र अपने ज्ञान को बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे। सेहत को लेकर चल रही परेशानी भी दूर हो जाएगी। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज परिवार वालों के साथ किसी फंक्शन पर जाएंगे। आय को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। किसी जगह निवेश किया था तो वहां से भी फायदा देखने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। 

कर्क- कर्क राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कोई भी काम शुरू करने के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत में चल है उतार-चढ़ाव सही हो जाएगा। 

सिंह- आज बहुत दिनों से चल रही समस्या से निजात मिलेगा। आप किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़े, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकट काफी परेशान रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। 

कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही दूरियां भी खत्म हो जाएंगी। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की सम्भावना है। 

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। काम से फ्री होकर पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले में बिताएंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा। सेहत सही रहेगी। 

वृश्चिक- आज आपको धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपके ऊपर चल रहे कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। छात्रों को उनके कार्य के लिए इनाम मिलेगा। संतान की संगत का खास ध्यान रखें। 

धनु- आज आपको ननिहाल पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में कोई भी दस्तावेज साइन करने से एक बार जरूर पढ़ लें। पारिवारिक बिजनेस में पूरा साथ देंगे।

मकर- मकर राशि के जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर घूमने जा सकते हैं। परिवार में यदि कोई दिक्कत चल रही थी तो वो दूर हो जाएगी। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। माता-पिता के लिए कुछ समय अवश्य निकालेंगे। 

कुंभ- आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस राशि के युवा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपने काम का खास ध्यान रखें। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सबको हैरान कर सकते हैं। 

मीन- मीन राशि के जातक सावधान रहें आपको कोई परेशान करने की कोशिश कर सकता है। कोई काम शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। भाई व बहनों  के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको जॉब मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News