Tarot Card Rashifal (31st july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2024 - 06:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान के विवाह को लेकर कोई समस्या आ रही थी, वह दूर होगी। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांटिक रहने वाला है।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से बेहतर होगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। किसी नए बिजनेस को शुरू करने में घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। रिलेशनशिप से जुड़ी हर एक जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

तुला- नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम मिलेगा। इस राशि के युवाओं को विवाह के लिए मनचाहा रिश्ता प्राप्त होने में थोड़ा वक्त लगेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। तनाव से खुद को दूर रखना होगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवाओं को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

मकर- इस राशि के लोग परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी पुराने टीचर से मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा। साथ के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ- इस राशि के व्यापार कर रहे लोग कारोबार को बढ़ाने के बारे में परिवार वालों से बातचीत कर सकते हैं। संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। सिर में भारीपन रहेगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब होंगे। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। माइग्रेन की समस्या हो सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News