Tarot Card Rashifal (14th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 06:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों आज आपका कोई जरुरी काम अटक सकता है। नया काम शुरू करने से पहले किसी की राय अवश्य लें। कोई खास व्यक्ति आपके काम में परेशानी पैदा कर सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृष - वृष राशि के जातक आज किसी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। परिवार की किसी बात से मन दुखी रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाएंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध पहले से ज्यादा बढ़िया रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार वालों के साथ बैठकर किसी जरुरी बात पर विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। अचानक से घर में कोई मेहमान  दस्तक दे सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों आज कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। ऑफिशियल काम की वजह से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। बिज़नेस के हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। इस राशि की महिलाएं आज काफी व्यस्त रहने वाली हैं।

सिंह- सिंह राशि वालों आज नई नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे। किसी बीमारी को सही करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज का सहारा लेंगे। क्रश के साथ आज डेट पर जा सकते हैं। जो लोग सरकारी काम कर रहे हैं उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने की सम्भावना है।

कन्या- कन्या राशि वालों आज आपके घर में खुशियां दस्तक देंगी। युवा वर्ग अपने जीवन से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के बेहतर परिणाम मिलेंगे।  रिलेशनशिप को लेकर जो दिक्कत थी वो दूर हो जाएगी।

तुला- तुला राशि वालों आज अपने दस्तावेजों को बहुत संभाल कर रखें। छात्र स्कूल वालों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। पैर दर्द की समस्या हो सकती है, आराम पर ध्यान दें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। भाइयों के साथ जो मन-मुटाव चल रहा था वो भी दूर होने की संभावना है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

धनु- धनु राशि वालों आज ज्यादा मन धार्मिक कार्यों की तरफ लगेगा। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पार्टनरशिप में कोई नया कारोबार शुरू करने का प्लान बनाएंगे। आय में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मकर- मकर राशि वालों आज आपको आय में सुधार देखने को मिलेगा। आपका कोई खास व्यक्ति आपके नाराज हो सकता है। धन संबंधी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। जीवन में अचानक से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन संबंधी आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी दूर हो जाएगा।

मीन- मीन राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ बिताएंगे। सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र के काम में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपका कोई सामान चोरी हो सकता है, ध्यान रखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News