Tarot Card Rashifal (7th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। जीवन में कोई मनचाही इच्छा पूरी होने की सम्भावना है। संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें।

वृष -आज वृष राशि के जातक अपने जीवन में कुछ बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। करियर से जुड़ा निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन होने की संभावना बन रही है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज कोई बड़ी डील पक्की होने से काफी खुश रहेंगे। अपने काम को समय से पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नौकरी में आपकी प्रमोशन हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात को खटपट दूर हो जाएगी।

कर्क- कर्क राशि के जातक आज अपने काम को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई जरुरी बात सुनने को मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। सेहत में अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज ज्यादा समय काम में बिताएंगे। बिजनेस के मामले में आज सावधान रहने की जरुरत है। बहुत समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना है। वाहन थोड़ा संभाल कर चलाएं, चोट लगने की सम्भावना है।

कन्या- कन्या राशि वालों आज आपके जीवन से समस्याएं खत्म होती दिखाई देंगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

तुला- तुला राशि वालों आज आपको व्यापार में सावधान रहने की जरुरत है। भाई के साथ चल रहा वाद-विवाद भी समाप्त हो जाएगा। परिवार में चल रहा वाद-विवाद भी समाप्त होने की सम्भावना है। सरकारी नौकरी में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है।

वृश्चिक- आज तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। घर में किसी का रिश्ता पक्का हो सकता है। युवा वर्ग मेहनत के बलबूते पर कोई नया मुकाम हासिल कर लेंगे। साथी के साथ किसी निजी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है।

धनु- धनु राशि के जातक आज जीवन में कोई बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। घर में कोई धार्मिक प्रोग्राम करवाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर- मकर राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर सावधान रहें। व्यापार में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। किसी मित्र के घर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम होने की संभावना है।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान बनाएंगे।

मीन- मीन राशि के जातक आज अपने घर की बात किसी के साथ शेयर न करें। शादीशुदा जीवन में चल रही परेशानियों का जल्द ही अंत होगा।  ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलकर काफी ख़ुशी होगी। आपके सुख-साधनों में अचानक से वृद्धि होने की सम्भावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News