Tarot Card Rashifal (6th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 06:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। खराब सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। घर का माहौल काफी शांत और खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा सुंदर होंगे।

वृष - वृष राशि के जातक आज काफी बिजी रहने वाला है। ज्यादा काम के बोझ की वजह से घरवालों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। सेहत संबंधी परेशानियां खत्म होती हुई दिखाई देंगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज अपने जीवन में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। अपना खुद का नया व्यापार खोलने का प्लान बनाएंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग के काम करने वाले लोगों को मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। कठिन परिस्थितियों को हस कर पार करने में कामयाब होंगे। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।

सिंह- आज किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। अपने खान-पान का खास ध्यान रखें। अनचाही परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के चांस हैं। नौकरी करने वालों का काम में मन नहीं लगेगा। शाम का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है।

कन्या- कन्या राशि वालों आज कोई भी कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। परिवार में यदि कोई परेशानी थी तो वो खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म हो जाएंगी। घर का माहौल काफी शुभ रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

तुला- तुला राशि के जातक आज कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं। घर के माहौल में अचानक से चेंज देखने को मिलेंगे। बच्चों के जीवन से परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। घर में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक आज घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में काम का बोझ बढ़ने की सम्भावना है। व्यापार में अचानक से नुकसान झेलना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का मन करेगा। बीपी और शुगर के मरीज अपनी दवाइयों का खास ध्यान रखें।

धनु- धनु राशि के जातक आज पार्टनरशिप में व्यापार करने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। कोई भी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। बदलते मौसम की वजह से सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे।

मकर- मकर राशि वालों आज आलास की वजह से कार्यक्षेत्र में काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। बाल झड़ने की वजह से मन काफी परेशान रहेगा।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज काम में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें। पार्टनर की सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। जमीन संबंधी मामले में आपको सफलता मिलेगी।

मीन- मीन राशि के जातकों के जीवन की परेशानियां दूर होंगी। छात्रों के लिए आज का समय काफी शानदार है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ विवाद होने की संभावना है। आय संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। सेहत के लिहाज से आपको शुभ समाचार मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News