Tarot Card Rashifal (26th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 06:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज के मुकाबले अधिक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। बदलते वातावरण का असर सेहत पर होगा।
 
वृष- व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्त की गलती को भुलाकर फिर से सुलह कर लेंगे। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कर्क- इस राशि के युवा जीवन में चल रही परेशानी को हल करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी जरूरतमंद या गरीब की सहायता करके मन को बहुत शांति मिलेगी। आपकी तरक्की से घर वालों को आप पर गर्व होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। वर्किंग महिलाओं को बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। इस राशि के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने की संभावना है।

तुला- कार्यक्षेत्र में आवश्यकता अनुसार काम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर बातचीत करेंगे। राजनीति से जुड़ लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।  माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई जानकारी हासिल होगी।  

धनु- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार वालों के सामने आ सकती है। किसी पुराने टीचर से मिलकर बहुत खुशी होगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्र कंप्यूटर का नया कोर्स शुरू कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए रिश्ते पर चर्चा कर सकते हैं। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News