Tarot Card Rashifal (23rd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। रुका हुआ पैसा वापिस पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पार्टनर के साथ मनोरंजन और डिनर में समय बिताएंगे।

वृष - वृष राशि के जातकों का काम आज बना-बनाया बिगड़ सकता है। नसों में खिंचाव महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यापार में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो बाद में पैसा फंस सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। इस राशि के युवा अहंकार में अपना काम खराब कर सकते हैं। सेहत को सही रखने के लिए कसरत पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातक अपने करियर से जुड़ा निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। रिलेशनशिप में चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। बाहर का खान-पान आपका पेट खराब कर सकता है। युवा वर्ग विश्वास के साथ जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।

सिंह- सिंह राशि वालों आज आपको हर कार्य में गति मिलेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। क्रोध की वजह से आपका काम खराब हो सकता है। रात में फैमिली के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अधिकारियों की तरफ से आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। धन के लिहाज से सारी दिक्कत खत्म हो जाएगी। किसी खास से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत एक दम ठीक रहेगी।

तुला- तुला राशि वालों आज कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं। नौकरी में काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। आपके रुके हुए कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे हो जाएंगे। व्यापार में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों आज हर कार्य को सोच-समझ कर ही करें। दिन की शुरुआत में कोई हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिलेगी। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। सेहत से जुड़ी सारी चिंताएं खत्म होने की सम्भावना है।

मकर- मकर राशि के जातक अपनी सकारात्मक सोच के साथ हर मुश्किल कार्य को पूरा कर लेंगे। जरूरतमंद की मदद कर के काफी ख़ुशी मिलेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में जल्दबाजी न करें। मार्केटिंग का कार्य करने वाले लोग सफलता पाएंगे।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज आपकी कोई डील पक्की होने की सम्भावना है। घर का माहौल काफी शांत रहेगा। युवाओं के बीच दोस्ती बढ़ती हुई नजर आएगी।  छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी लापरवाही न करें। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए धैर्य से काम लें।

मीन- आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत अगर खराब थी तो वो ठीक हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News