Tarot Card Rashifal (13th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। इस राशि के युवा घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र कोई भी परीक्षा देने से पहले अपनी सोच को सकारात्मक रखें। सेहत का ध्यान रखें।  

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस का माहौल काफी शांत रहेगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।  

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के युवा अधिक कार्य करने में व्यस्त रहेंगे। बच्चों को होमवर्क करवाने में आपको विशेष योगदान रहेगा।

कन्या राशि के नौकरीपेशा लोग अपनी कामयाबी का जश्न घर वालों के साथ मनाएंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्या समाप्त हो जाएगी। लवमेट शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि के व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग परिवार वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। तली चीजों का सेवन न करें।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। इस राशि के युवा माता-पिता के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।

मकर राशि के जातक किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य के बीच तालमेल की कमी दिखाई देगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।  

कुंभ राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। दांतों के दर्द से परेशान और बेचैन रहेंगे।

मीन राशि के व्यापार कर रहे लोगों को दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News